फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1173 voters above 85 years of age and disabled in the district chose the option of voting from home, teams will go from today

Hisar News: जिले में 85 से अधिक आयु और दिव्यांग 1173 मतदाताओं ने चुना घर से मतदान का विकल्प, आज से जाएंगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
1173 voters above 85 years of age and disabled in the district chose the option of voting from home, teams will go from today
हिसार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार विधानसभा चुनाव में भी बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए उनके घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। जिला हिसार में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्यांगता वाले 1173 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। प्रक्रिया वीरवार से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि इन दोनों श्रेणियों के मतदाताओं को फॉर्म 12 डी भरना था। जिले में इन दोनों श्रेणियों के 1173 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। ऐसे मतदाता बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में 22 टीमें घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी करेंगी। उन्होंने बताया कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 170 मतदाता, 43 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 213 मतदाता, उकलाना विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 192 मतदाता, 43 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 235 मतदाता घर से मतदान करेंगे।
विज्ञापन

नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 66 मतदाता, 24 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 90 मतदाता, हांसी विधानसभा क्षेत्र के 85 वर्ष से अधिक आयु के 128 मतदाता, 33 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 161 मतदाताओं को यह सुविधा मिलेगी। वहीं बरवाला विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 63 मतदाता, 43 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 106 मतदाता ऐसे हैं जो घर से मतदान करेंगे। हिसार विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 53 मतदाता, 19 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 72 मतदाता हैं। नलवा विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 217 मतदाता, 79 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 296 सहित पूरे जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 889 मतदाता, 284 पीडब्लूडी मतदाताओं सहित कुल 1173 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की पूरी टुकड़ी की भागीदारी के साथ घर से मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed