फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महिला की मौत पर सिविल अस्पताल में नारेबाजी

महिला की मौत पर सिविल अस्पताल में नारेबाजी

Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर सिविल अस्पताल में नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गोबिंद नगर की विवाहिता 26 वर्षीय कलावती ने शहर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे चार दिन पहले पित्त की थैली में पथरी के चलते दाखिल कराया गया था। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाकर सीएमओ दफ्तर के पास पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वे पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद शांत हुए। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
गोबिंद नगर के श्याम ने बताया कि उसके भतीजे नवीन की पत्नी कलावती की तबीयत खराब थी। उसे 12 नवंबर को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। डॉक्टर ने चेकअप और टेस्ट करने के बाद कलावती की पित्त की थैली में पथरी बताई थी। उसे दाखिल कर लिया गया था। वह ठीक बोल रही थी। डॉक्टर ने इस दौरान कलावती के एक-एक करके चार ऑपरेशन किए। उसकी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती गई और उसने बोलना बंद कर दिया। उसके शरीर से ब्लीडिंग नहीं रुकी। उन्होंने 14 यूनिट खून उपलब्ध कराया। आखिर डॉक्टर ने बुधवार शाम को हालत चिंताजनक बताकर उसे जयपुर ले जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। वे कलावती को यहां सिविल अस्पताल में ले जा रहे थे। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन विवाहिता को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्याम ने बताया कि परिजन और रिश्तेदार वीरवार को सिविल अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने सीएमओ दफ्तर के साथ पार्क में हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि निजी अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती है। उसी कारण उसकी जान गई है। पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। पुलिस सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंची और लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बाद में तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड से कराया है। विसरा जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। विसरा रिपोर्ट के रिजल्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-ईश्वर सिंह एसआई, कार्यकारी एसएचओ, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed