फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आसमान में छोड़े जाएंगे 10 हजार रंग-बिरंगे गुब्बारे, छह पर होगी हस्तियों की फोटो

आसमान में छोड़े जाएंगे 10 हजार रंग-बिरंगे गुब्बारे, छह पर होगी हस्तियों की फोटो

Mon, 30 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छोड़े जाएंगे 10 हजार रंग-बिरंगे गुब्बारे, छह पर होगी हस्तियों की फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा स्वर्ण जयंती और खेल महाकुंभ के समापन उत्सव में 10 हजार रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इनमें छह बड़े गुब्बारों पर हस्तियों की फोटो होंगी। समारोह में बाइक स्टंट शो भी दिखाया जाएगा। इनके माध्यम से रंगारंग समारोह और भी भव्य हो जाएगा। समारोह की फाइनल रिहर्सल 30 अक्तूबर को शाम तीन बजे की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल ने बताया कि हरियाणा स्वर्ण जयंती एवं खेल महाकुंभ के समापन समारोह की तैयारियों की जोरों पर है। उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ रविवार देर शाम समीक्षा बैठक की। उन्होंने समारोह के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
सरदार पटेल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित छह हस्तियों के होंगे फोटो
डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि समारोह के दौरान छह विशालकाय गुब्बारे आसमान में स्थिर किए जाएंगे। इन पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के चित्र दिखाई देंगे। ये गुब्बारे शहर के अंतिम छोर तक दिखाई देंगे। इनके अलावा 10 हजार छोटे-बड़े अन्य रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े जाएंगे, जो रंग-बिरंगा माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन

आर्मी और पुलिस बैंड से होगा मार्च पास्ट
समारोह को भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलईडी भी लगाई जाएंगी। आर्मी, पुलिस बैंड, मार्च पास्ट, बीएसएफ ब्रास बैंड अपनी भव्य प्रस्तुतियां देंगे। इनके अतिरिक्त समारोह का थीम सोंग मेरा हरियाणा प्रदेशवासियों को आपस में जोड़ने की भावना पैदा करेगा। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज और खेल महाकुंभ का ध्वज भी फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न राज्यों के बहुआयामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा हरियाणवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन स्टेज दिखेगा बिल्डिंग के आकार का
मेन स्टेज देखने में बिल्डिंग के आकार का दिखाई देगा। इसके साथ ही एक चिमनी लगाई जाएगी, जो स्टेज को बिल्डिंग के आकार की लुक देगी। इसके साथ ही कई तरह के कलाकृतियां और ऐसी आकृतियां लगाई जाएंगी, जो स्टेज को डिजिटल लुक देगी। इसके अलावा समारोह के लिए विशेष रूप से बनवाए गए मंच पर एलईडी बैकड्रॉप लगवाया जाएगा।

यहां से होगी एंट्री
स्टेडियम के गेट नंबर एक से वीवीआईपी, गेट नंबर दो से वीआईपी, प्रेस और गेट नंबर 3 व 4 आम जन के प्रवेश के लिए आरक्षित किए गए हैं। वीवीआईपी के वाहनों की पार्किंग महाबीर स्टेडियम के गेट नंबर 1 से, गेट नंबर 2 से वीआईपी की गाड़ियों और प्रेस की गाड़ियों के लिए वीटा बूथ के परिसर को निर्धारित किया गया है। आम लोगों की पार्किंग के लिए पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान, पुरानी कचहरी स्थित टैक्सी स्टैंड, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का खेल मैदान और हकृवि के गेट नंबर तीन पर स्थित कृषि फार्म पर गाड़ियां खड़ी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed