{"_id":"5c718e35bdec224a611c1fdd","slug":"111550945845-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर शहीद होने वाले सभी श्रेणियों के सैनिकों व अर्ध सैनिकों बलों को शहीद का दर्जा दिया जाए: रोडवेज कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर शहीद होने वाले सभी श्रेणियों के सैनिकों व अर्ध सैनिकों बलों को शहीद का दर्जा दिया जाए: रोडवेज कर्मचारी संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह सीमा पर शहीद होने वाले सभी श्रेणियों के सैनिकों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाना सुनिश्चित करे। संगठन ने इस संबंध में पीएम मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही संगठन ने मांग की है कि कर्मचारियों के वेतन से काटा जाने वाला पैसा सरकार के बजाय सीधे शहीद परिवारों के खातों में भेजा जाए। इस संबंध में शनिवार को संगठन कार्यालय में हाल ही में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने की।
किरमारा ने कहा कि जवान देशभक्ति के जज्बे के साथ सैनिक व अर्धसैनिक बल की श्रेणी में भर्ती होते हैं, लेकिन अर्ध सैनिक बलों व कुछ श्रेणियों के जवान यदि शहीद हो जाते हैं तो उनको बताया तो शहीद जाता है, लेकिन रिकॉर्ड में उन्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलवामा में हुए हमले में 40 से अधिक जवानों ने शहादत दी है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि इन सभी को शहीद का दर्जा मिल पाना संभव नहीं है। जब देश की रक्षा में सभी जवान तैनात है और दुश्मन की आंख में एक जैसे ही खटकते हैं तो फिर शहादत में फर्क क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे, जिससे ऐसे शहीदों के लिए सरकारी कर्मचारियों का कटने वाला एक दिन का वेतन सीधे शहीद सैनिकों के परिवारों के खाते में जाए। बैठक में कुलदीप पाबड़ा, रामसिंह बिश्नोई, बुधराम, राजबीर पंघाल, जोगेंद्र सिंह लांबा, सुभाष किरमारा, आत्माराम, सुभाष ढिल्लो, दर्शन जांगड़ा, धर्मपाल बूरा, कुलबीर कुंडू, धर्मबीर कुंडू व सुरेंद्र आदि मौजूद थे।