{"_id":"5c704b82bdec22739d53887c","slug":"111550863234-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के कोर्ट पर बार-बार उखड़ी टेप, 40 मिनट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के कोर्ट पर बार-बार उखड़ी टेप, 40 मिनट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। महाबीर स्टेडियम में आयोजित एक करोड़ी राष्ट्रीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में कोर्ट के गद्दों पर लगी टेप बार-बार उखड़ रही थी। इससे खिलाड़ियों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ा। एक करोड़ की इनामी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में आखिर टेप क्यों फट रही है। क्या गद्दे खराब हैं या टेप खराब है।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हरियाणा व बिहार के बीच करवाया गया। इस मैच में कोर्ट के गद्दों पर लगी टेप करीब आठ बार उखड़ी। ऐसे में खिलाड़ियों को रेड व कैच लगाने में परेशानी हो रही थी। खिलाड़ी बार-बार मैच रेफरी को टेप उखड़ने के बारे में बताते नजर आए। इस कारण हरियाणा वर्सेज बिहार की टीम का मैच 40 मिनट में करीब आठ बार रोका गया। टेप उखड़ने के बारे में जब कबड्डी फेडरेशन के सदस्यों से पूूछा गया तो उन्होंने कहा कि नए गद्दों पर अकसर टेप उखड़ती है। गद्दे पुराने होने पर टेप नहीं उखड़ती।
आम जन को भी हुई परेशानी
प्रतियोगिता महाबीर स्टेडियम में आयोजित की गई है, लेकिन आम जन की एंट्री नजदीकी मधुबन पार्क के रास्त से करवाई जार रही है। पंडाल में जाने के लिए दर्शक महाबीर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। स्टेडियम में तैनात पुलिसकर्मी उनको वापस मधुबन पार्क में भेज रहे हैं। इससे दर्शकों को कबड्डी प्रतियोगिता के पंडाल तक पहुुंचने के लिए लंबा चक्र लगाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। कबड्डी कोर्ट से दर्शकों के बैठने का पंडाल दूूरी पर है, जिससे बुजुर्गों लाइव कबड्डी मैचों का आनंद नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस कबड्डी कोर्ट पर इंजरी होने का है खतरा
कबड्डी मैच करवाने के लिए दो कोर्ट बनाए गए हैं। दोनों कोर्ट बनाने के लिए नए गद्दे लगाए गए हैं, जो कि खेल निदेशालय ने हाल ही खरीदे हैं। कबड्डी के दोनों कोर्ट बनाने के लिए नीचे तख्तों का सेट तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक ऐसे मैदान पर खिलाड़ी को इंजरी होने का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि नए गद्दे पर फिसलने का भय ज्यादा रहता है। कबड्डी से जुड़े खिलाड़ियों ने बताया कि ये सेट अगर बालू रेत पर लगाए जाते तो यह समस्या नहीं आती।
मास्टर सलीम के जाते ही आधा पंडाल खाली
पंडाल में करीब चार हजार दर्शक मौजूद थे। इनमें ज्यादातर कॉलेजों के विद्यार्थी मौजूद थे। मास्टर सलीम के करीब 20 मिनट के कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों से भरा आधा पंडाल खाली हो गया।
दो बार दिलाई खिलाड़ियों को शपथ
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सभी टीमों को मार्च पास्ट के दौरान खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। हरियाणा कबड्डी टीम के कप्तान संदीप नरवाल ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मुख्यातिथि राज्यपाल सत्यदेव नारायण के संबोधन के टीमों से परिचय करवाया गया। मुख्यातिथि के परिचय के बाद भी कप्तान संदीप नरवाल ने दोबारा टीमों को शपथ दिलवाई।