फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सफाई अभियान के लिए उतरी टीमों का विरोध, हड़ताली कर्मियों ने छीन लिए झाडू

सफाई अभियान के लिए उतरी टीमों का विरोध, हड़ताली कर्मियों ने छीन लिए झाडू

Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सफाई  अभियान के लिए उतरी टीमों का विरोध, हड़ताली कर्मियों ने छीन लिए झाडू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम प्रशासन की ओर से रविवार अधिकारियों अगुवाई में सफाई अभियान के लिए उतरी टीमों का विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अभियान को रोक दिया गया। अलग-अलग स्थानों से करीब 12 ट्रॉली कचरा निकाला गया।
कैंप चौक, मटका चौक, कैमरी रोड, राजकीय महाविद्यालय, जवाहर नगर, एचएयू गेट नंबर चार के पास सफाई के लिए निगम के अधिकारी नेहरू युवा केंद्र, रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों के साथ सफाई अभियान चलाने के लिए उतरे। अभियान की शुरुआत सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर हुई। अधिकारी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सफाई अभियान में पहुंचे। तीन चार स्थानों पर कचरा उठाने की जानकारी मिलने के बाद हड़ताली सफाई कर्मचारी एकजुट होना शुरू हो गए। एचएयू गेट नंबर चार के सामने कचरा उठा रहे लोगों का हड़ताली कर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर निगम आयुक्त अशोक बंसल भी पहुंचे। एसडीएम परमजीत सिंह भी मौके पर आए। पुलिस कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। महिलाओं ने मौके से कचरा उठा रहे लोगों का विरोध कर दोबारा से कचरा फैलाना शुरू कर दिया। कचरे को लेकर स्थानीय कालोनी के लोग भी मौके पर आ गए। विवाद बढता देखकर कचरा उठाने आई टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

12 ट्रॉली कचरा निकाला
जानकारी के अनुसार निगम की टीम सफाई कर्मियों से एकजुट होने से पहले अलग-अलग स्थानों से 12 ट्रॉली कचरा उठा चुकी थी। जिसके बाद कुछ एरिया में कचरे के ढेर कम हो गए। शहर के अधिकतर हिस्से में अब भी वही हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज थाली बजाएंगे कर्मचारी
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि कर्मचारी 21 मई को शहर मे थाली बजाकर प्रदर्शन करते हुए सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे। पिछले 12 दिन से हड़ताल पर बैठे होने के बावजूद सरकार उनकी मांग नहीं मान रही। सरकार हड़ताल खत्म कराने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है।
हड़ताल के 12वें दिन की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता हिसार इकाई के प्रधान प्रवीन कुमार ने की व संचालन सह सचिव राजेश बागड़ी ने किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। हड़ताली कर्मचारियों को अशोक बहोत, नरेश कांगड़ा, कैलाश चंद्र, सुरेंद्र वर्मा, शेखर, सुरेंद्रमान, अनिल शर्मा, दीपक लोट, अशोक सैनी, नरेश गौतम, चंद्रप्रकाश नागर, सोना देवी, रमेश आहुजा, दर्शन जग्गा आदि ने संबोधित किया।


नेहरू युवा केंद्र के सदस्य उतरे सफाई करने
रविवार को नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में करीब 200 स्वयंसेवकों ने शिरकत करते हुए लजीज वाटिका, सोनिका अस्पताल से लेकर कैंप चौक व फव्वारा चौक व राजकीय कॉलेज तक साफ सफाई की। इस मौके पर प्रदीप, बस्कर, मनिया, सुमन, मोनू, राजबीर, राहुल, अजय,सुमित, रविंद्र आर्य, बलजीत सिंह, आजाद हिंद युवा केंद्र के प्रधान कपूर सिंह सहित अन्य युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed