फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रेहड़ी पंजीकरण की अंतिम तारिख 13 अप्रैल,

रेहड़ी पंजीकरण की अंतिम तारिख 13 अप्रैल,

Wed, 11 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी पंजीकरण की अंतिम तारिख 13 अप्रैल,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रेहड़ी पंजीकरण के लिए अब रेहड़ी संचालक 13 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं। मंगलवार को निगम में कैंटीन के सामने पार्किंग एरिया में स्पेशल डेस्क लगाकर पंजीकरण किया गया। आखिरी दिन अधिक संख्या होने पर पंजीकरण तारीख को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया है।
पंजीकरण करते समय निगम कर्मचारियों के मोबाइल की बैटरी की पावर कम होने से करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण करने वाले कर्मचारी दोपहर लंच करने के बाद मोबाइल चार्ज करने चले गए। पंजीकरण के दौरान रेहड़ी धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजीरकण करने के लिए निगम की ओर से सिर्फ तीन कर्मचारियों की ही ड्यटी लगाई गई है।
विज्ञापन

............
पंजीकरण होने के बाद जारी होंगे लाइसेंस
निगम अधिकारियों का कहना है कि जब तक शहर के सभी रेहड़ी संचालकों का पंजीकरण नहीं हो जाता तब तक लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। लाइसेंस जारी करने के बाद के शहर में रेहड़ी लगाने की जगह निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-निगम की ओर से बायोमेट्रिक प्रणाली से रेहड़ी संचालकों का पंजीकरण किया जा रहा है। आधार कार्ड का नंबर ऑनलाइन जांच करके संचालक को क्रमांक नंबर दिया जा रहा है। ये क्रमांक नंबर रेहड़ी संचालक के मोबाइल पर इनबॉक्स के मैसेज में आता है। मंगलवार तक करीब 3600 लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। अनुमान है कि शहर में करीब साढ़े 4 हजार रेहड़ी लगती हैं।


रेहड़ी लगाने के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी है। निगम की ओर से पंजीकरण का कार्य जारी है। जल्द पंजीकरण लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। पंजीकरण होने के बाद ही रेहड़ी लगाने की जगह निर्धारित की जाएगी।
-अरविंद बाल्यान, ईओ, नगर निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed