{"_id":"5a62477d4f1c1b9f268b5586","slug":"111516390269-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे बाद जोहड़ में मिला लापता तीन साल की बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे बाद जोहड़ में मिला लापता तीन साल की बच्ची का शव
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला (हिसार)। क्षेत्र के गांव खेदड़ से तीन साल की मासूम बच्ची आलिया शुक्रवार शाम को अचानक गायब हो गई। देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने बच्ची का शव गांव के जोहड़ से बरामद किया। शनिवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जोहड़ बच्ची के घर से करीब 500 मीटर दूर है।
बच्ची के पिता बारू राम का कहना है कि उसकी तीन साल की बेटी आलिया शाम को गली में खेल रही थी। शाम छह बजे संभाला तो उसकी बेटी नहीं मिली। आसपास आलिया को तलाशा, लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और आलिया को तलाशने के लिए कार्रवाई आरंभ कर दी।
इस बीच किसी ने बताया कि एक छोटे बच्चे का जूता गांव के जोहड़ के पास गिरा हुआ है। जूता बच्ची के पिता को दिखाया गया तो उन्होंने पहचान लिया। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के युवाओं की मदद से जोहड़ में बच्ची को तलाशा। रात करीब 10 बजे बच्ची का शव गांव के जोहड़ में मिल गया। बच्ची के पांव में भी एक जूता मिला। जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार को एक परिवार ने कुआं पूजन किया था। इसमें महिलाएं गीत गाते हुए एकत्रित होकर जोहड़ के पास स्थित कुएं तक पहुंची थीं। माना जा रहा है कि बच्ची इन महिलाओं के साथ यहां तक पहुंची हो। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
चार घंटे बाद जोहड़ में मिला लापता तीन साल की बच्ची का शव
रात दस बजे जोहड़ में मिला