{"_id":"5a60f9c24f1c1bcb268b52fc","slug":"111516304834-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर संस्कार की शिक्षा अब जरूरी- सावित्री जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर संस्कार की शिक्षा अब जरूरी- सावित्री जिंदल
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार (ब्यूरो)। हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार में तीन साल के मासूम के साथ किए गए कुकृत्य ने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। जब भी कोई व्यक्ति हरियाणा में प्रवेश करता है, तब प्रवेश द्वार पर बेटी बचाओ का बोर्ड देखता है। इसका क्या अर्थ निकाला जाए, यह सुरक्षा का आश्वासन है या चेतावनी कि अपनी बेटियों को बचाकर रखें! पूरे समाज के लिए यह चिंतनीय है।
सावित्री जिंदल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लिखे पत्र में प्रदेश में कुकृत्य की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई कि हमारी सनातन संस्कृति का जिस तरह पतन हो रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। सरकार को चिंतनशील होना चाहिए। प्रत्येक बच्चे को स्कूल भेजने और स्कूल में अनिवार्य तौर पर नैतिक शिक्षा का शिक्षक रखने की दिशा में काम हो तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रुक सकती है। अपने बच्चों को संस्कारित कर ऐसी घटनाओं को रोकें।
एडीजी आरसी मिश्रा का बयान शर्मनाक, हो निलंबित
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने रेप की जघन्य घटनाओं पर हरियाणा पुलिस के जिम्मेदार पद पर आसीन अधिकारी एडीजी आरसी मिश्रा के शर्मनाक बयान पर गहरा आक्रोश जताते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर उन पर आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की। हरियाणा में पिछले पांच दिन में आठ रेप-गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं। माताएं अपनी बेटियों को लेकर डर में जी रही हैं।
विज्ञापन
अब घर-घर संस्कार की शिक्षा जरूरी : सावित्री जिंदल