{"_id":"5a17206b4f1c1ba7668b5f66","slug":"111511465067-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू संभावित दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा तो बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू संभावित दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा तो बिगड़ी तबीयत
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार (ब्यूरो)। कैमरी रोड स्थित एमआरएस प्रणामी अस्पताल में दाखिल डेंगू आशंकित एक दूल्हा प्राथमिक उपचार कराकर वीरवार शाम सात बजे फेरे लेने के लिए रवाना हो गया। दूल्हे की तबीयत में सुधार देखकर डॉक्टर ने उसे कुछ घंटे के लिए जाने की इजाजत दी। फेरे लेते ही उसे वापस अस्पताल में लौटने की हिदायत भी दी।
सूत्रों के अनुसार राजस्थान के राजगढ़ निवासी श्रवण को 4-5 दिन से अत्यधिक बुखार था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रवण का 23 नवंबर को विवाह होना तय हुआ था। तेज बुखार के चलते बुधवार की रात राजगढ़ में घुड़चड़ी के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसको नगर के प्रणामी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया। डॉ. हेमंत दहिया ने बुधवार रात को ही श्रवण का इलाज शुरू किया। उसकी प्लेटलेट्स में पहले से सुधार है। अस्पताल की मैनेजमेंट के इंचार्ज विक्रांत ने बताया कि डॉ. दहिया ने श्रवण और उनके परिजनों को विवाह के लिए कुछ देर जाने की इजाजत दी है। श्रवण की बारात अस्पताल से सीधा गांव बहल में पहुंची। फेेरों का समय रात करीब 10 बजे का था। डॉ. दहिया के अनुसार श्रवण को पूरी तरह से स्वस्थ होने में तीन दिन लग जाएंगे।
फोटो 34
निजी अस्पताल में कराया दाखिल, प्राथमिक उपचार के बाद दिलाए फेरे