{"_id":"59ecedca4f1c1bee688b6e7a","slug":"111508699594-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब खाने से बिगड़ी दो की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब खाने से बिगड़ी दो की तबीयत
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में आए प्रदेश भर के खिलाडिय़ों को खराब खाना परोसा जा रहा है। रात को जींद से आई टीम के दो महिला खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ गई। खाना खाने से बिगड़ी तबीयत को लेकर खिलाड़ियों ने डीएसओ को भी शिकायत की है। रात को ही उनका निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया है। हालांकि अब खिलाड़ियों की हालत ठीक है। इस मामले के बाद जिला प्रशासन व खेल विभाग में हड़कंप मच गया है।
जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने ठेका लेने वाली एजेंसी को नोटिस थमाया है। उन्होंने नोटिस में लिखा है कि अगर आप खाने में सुधार करते हो तो ठीक, वरना आपका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने भी इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डीएफएससी की हर रोज जांच के लिए ड्यूटी लगाई है। 24 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हर रोज खाने की जांच की जाएगी।
300 रुपये डाइट के हिसाब से 1700 खिलाड़ियों के खाने का ठेका
डीएसओ सतविंद्र गिल ने बताया कि 300 रुपये के हिसाब से प्रति खिलाड़ी को हर रोज का खाना दिया जा रहा है। एजेंसी को 1700 खिलाड़ियों का खाना उपलब्ध करवाना है। खेल विभाग ने जिस एजेंसी को ठेका दिया है, उसने पंचायत भवन में खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था की है। व्यवस्था ठीक नहीं है। खिलाड़ियों को जमीन पर बैठकर खाना खाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अंडर-14 की सोनू, प्रीति की बिगड़ी तबीयत
जींद से आई अंडर-14 की टीम में शामिल सोनू, प्रीति ने बताया कि रात को उन्होंने आलू की सब्जी और खाना खाया था। खाना खराब था, इसलिए उनकी तबीयत बिगड़ गई। रात को ही उन्हें एक निजी अस्पताल से दवा दिलवाई गई। उन्होंने इसकी शिकायत खेल विभाग के अधिकारियों से की है।
खाने की व्यवस्था ठीक नहीं थी। काफी कमियां थीं, हमें बार-बार शिकायत भी मिली। एजेंसी मालिक को हमने पहले मौखिक कहा, लेकिन उसने फिर भी कोई सुधार नहीं किया। अब हमने उसे नोटिस थमा दिया है। ठीक खाना नहीं दिया तो टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। खिलाड़ियों की सेहत को लेकर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अब डीएफएससी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हर रोज खाने की जांच करेंगे। फिलहाल खाने में सुधार कर दिया गया है। - सतविंद्र गिल, डीएसओ
उधर, शिकायत के बाद पहुंची जांच कमेटी
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में आए प्रदेश भर के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए रविवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एवं चिकित्सकों के दल ने खाद्य वस्तुओं की जांच की। खिलाड़ियों को निर्धारित गुणवत्ता के भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री की जांच की। टीम में शामिल डीएफएसी सुभाष सिहाग, डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र, केमिकल विश्लेषक नसीब सिंह आदि ने भोजन की जांच की और इसे निर्धारित मापदंडों के अनुकूल पाया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी भी मौजूद थे।