{"_id":"59b2f3864f1c1bf57f8b52fc","slug":"111504899974-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ की हकीकत जांचने पांच बजे पटरियों पर पहुंचे निगम आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ की हकीकत जांचने पांच बजे पटरियों पर पहुंचे निगम आयुक्त
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम एरिया को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित करने के बाद निगम आयुक्त अशोक बंसल शुक्रवार की सुबह औचक निरीक्षण पर निकले। आयुक्त के साथ निगम अधीक्षक रामजीलाल सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे।
निगम आयुक्त के साथ अधिकारियों का दल शुक्रवार सुबह सेक्टर 1-4 पहुंचा। यहां रेलवे लाइन के आसपास के एरिया का जांचा। लोगों से खुले में शौच जाने के बारे में भी पूछा। निगम की टीम सुबह पांच बजे ही पहुंच गई थी। रेल की पटरियों के अलावा सेक्टर के खाली पड़े प्लॉटों के एरिया का भी मुआयना किया। अधिकारियों ने यहां बनी झुग्गी एरिया के लोगों से बातचीत की। निगम की ओर से यहां लगाए गए मोबाइल टॉयलेट को भी देखा। निगम की टीम ने कुछ लोगों से मोबाइल टॉयलेट के बारे में फीडबैक भी लिया।
इसके बाद निगम आयुक्त अशोक बंसल अपनी टीम के साथ सेक्टर-16-17 के झुग्गी एरिया के पास पहुंचे। यहां भी ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) को लेकर काफी देर तक मुआयना किया। आयुक्त अशोक बंसल ने कहा कि पूरा निगम एरिया ओडीएफ हो चुका है। अगर किसी को भी कोई व्यक्ति खुले में शौच करता मिले तो उसे रोकें। निगम की ओर से इस बारे में आपत्तियां भी ली जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से इस महीने में पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी है। अशोक बंसल ने कहा अगर कोई व्यक्ति खुले में शौच जाता मिले तो उसे रोकने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।