{"_id":"59ab04dd4f1c1b6a6a8b4688","slug":"111504380125-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से सिरसा -बठिंडा रूट की गाडियां स्थगित रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से सिरसा -बठिंडा रूट की गाडियां स्थगित रहेंगी
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रेलवे की ओर से बठिंडा-सिरसा रूट की रेल सेवाओं को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया है। हिसार से सिरसा रेलमार्ग पर ट्रेनें आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी।
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि रद्द रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 14520 बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा, गाड़ी संख्या 14519 दिल्ली बठिंडा रेल सेवा और गाड़ी संख्या 54752 श्री गंगानगर-रेवाड़ी शामिल हैं। प्रवक्ता के अनुसार आंशिक रद्द रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 54784 रेवाड़ी-फाजिल्का हिसार तक संचालित रहेगी। यह रेल सेवा हिसार-फाजिल्का के मध्य आंशिक रूप ये रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54782 रेवाडी-बठिंडा रेलसेवा भी हिसार तक संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार-बठिंडा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54781 बठिंडा-रेवाड़ी रेल सेवा हिसार से संचालित होगी। यह रेल बठिंडा-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54783 फाजिल्का-रेवाड़ी तीन सितंबर को फाजिल्का से प्रस्थान करने वाली हिसार से चलेगी। यह रेल सेवा फाजिल्का-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द होगी।
तीन3 सितंबर को सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा हिसार से संचालित होगी। यह अभी सिरसा-हिसार के बीच रद्द रहेगी। हिसार-जींद रेल सेवा बठिंडा से संचालित होगी। यह रेल सेवा हिसार-बठिंडा के बीच रद्द रहेगी। धुरी-सिरसा हिसार तक रहेगी। यह हिसार-सिरसा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। सिरसा-लुधियाना रेल सेवा हिसार से संचालित होगी। यह रेल सेवा सिरसा-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।