{"_id":"9a56e877e21428e84f0c852dcf4776fc","slug":"11-thousand-contracts-robbed-liquor-salesmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सेल्समैन से लूटे 11 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के सेल्समैन से लूटे 11 हजार
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नियाणा में सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे शराब ठेके के सेल्समैन की कनपटी पर बंदूक लगाकर 11 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
वारदात करने वाले तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात कर मौके से फरार हो गए। सेल्समैन ने मामले की सूचना ठेकेदार गांव सातरोड निवासी राजबीर पूनिया को दी।
विज्ञापन
वारदात के बारे में जैसे ही ठेकेदार को पता चला उसने 100 नंबर पर कॉल की, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। ठेकेदार का आरोप है कि उसने बार-बार कॉल करने के बाद सदर थाना प्रभारी के पास कॉल की, मगर वहां से भी कोई रिस्पोंस नहीं आया।
विज्ञापन
अंत में उसने लैंडलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। वारदात के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
ठेकेदार राजबीर पूनिया ने बताया कि नियाणा गांव में उनका ठेका है।
ठेके पर सेल्समैन धर्मबीर उर्फ धमड़ था। करीब पौने नौ बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उनमें से एक ने आते ही उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और उसके साथ मारपीट की।
उन्होंने मारपीट कर सेल्समैन के हाथों से ही थैले में रुपये डलवा लिए। वारदात को अंजाम देकर वे मौके से फरार हो गए। कारिंदे ने लूट की घटना के बाद ठेकेदार पूनिया के पास फोन किया। पूनिया को सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।
मोबाइल पर बजती रही कॉलर ट्यून
ठेकेदार का कहना है कि उन्होंने पहले कंट्रोल रूम में फोन किया। पांच बार कॉल करने के बाद 100 नंबर पर कॉल नहीं उठी। उसके बाद उसने सदर थाना इंस्पेक्टर के फोन पर कॉल की, लेकिन वहां भी किसी ने कॉल नहीं उठाई।
पूनिया का कहना है कि मोबाइल पर हरियाणा पुलिस का जवान तुम्हारे लिए ही तो है नागरिक कॉलर ट्यून चलती रही। आखिर में उन्होंने किसी से सदर थाना पुलिस का लैंडलाइन नंबर लिया और उस पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
इस ठेके पर दो महीने में दूसरी वारदात
ठेकेदार ने बताया कि नियाणा गांव के उसके ठेके पर दो महीने के अंतराल में दूसरी घटना है। पहली घटना में दो बाइक सवार ठेके से करीब 20 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
पूनिया ने कहा कि रविवार रात को गांव मय्यड़ में भी उसकी गाड़ी का कुछ हथियारबंद लोगों ने शीशे तोड़ डाले थे और 30 हजार रुपये निकालकर ले गए। ठेकेदार का कहना है कि पुलिस अगर उसी वक्त हरकत में आ जाती तो आज उसके साथ दोबारा वारदात नहीं होती।
जब इस बारे में 100 नंबर पर बात की गई तो उन्हें फोन उठाने वाले कर्मचारी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर पर कोई भी आधी रात को कॉल कर सकता है, पुलिस फोन उठाती है। हो सकता है कि लाइन व्यस्त चल रही हो या कोई और कॉल चल रही हो।
-पुलिस कंट्रोल रूम हिसार।
पुलिस बोली, आपसी लड़ाई-झगड़े का है मामला
सदर थाना इंस्पेक्टर कपिल कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि शराब ठेकेदार के सेल्समैन के साथ हुई घटना आपसी लड़ाई-झगड़ा था लूट नहीं।
उन्होंने फोन उठाने की बात पर कहा कि फोन व्यस्त चल रहा था। दूसरे नंबर पर चल रही बात पूरी होने के बाद ही कॉल उठाई जाती है। पब्लिक जरा सा भी इंतजार नहीं सहन करती। पुलिस तो हमेशा पब्लिक के सहयोग और सुरक्षा के लिए तैयार है।