फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11 development works worth Rs 1.52 crore will be done in Mamanpura village, primary school building will be constructed

Hisar News: मामनपुरा गांव में होंगे 1.52 करोड़ रुपये के 11 विकास कार्य, प्राथमिक स्कूल का बनेगा भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
11 development works worth Rs 1.52 crore will be done in Mamanpura village, primary school building will be constructed
मामनपुरा में विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद भयाना।
हांसी। उपमंडल के गांव मामनपुरा में करीब 1.52 करोड़ रुपये की लागत से 11 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सबसे प्रमुख कार्य गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला की नई इमारत का निर्माण है। इसके अलावा गांव में गलियों और खालों का निर्माण, स्टेडियम की चारदीवारी, श्मशान घाट में शेड और विभिन्न रास्तों की मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास कार्यों का शुभारंभ विधायक विनोद भयाना ने किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को तेजी से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य के नए विकास कार्य भी शीघ्र शुरू हों। इस अवसर पर भाजपा नेता राजपाल यादव, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव, मंडल अध्यक्ष विजय देपल, सरपंच प्रतिनिधि भारत यादव, जेई विजय फोगाट आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य विकास कार्य
राजकीय प्राथमिक पाठशाला का नया भवन
गांव की गलियों का निर्माण व मरम्मत
बाना राम के खेत से रामकिशन के खेत तक खाल निर्माण
मामनपुरा रोड से रवि के मकान तक गली निर्माण
श्मशान घाट में शेड निर्माण
विद्यालय से जलघर तक रास्ते का निर्माण
पूर्व सरपंच रामधारी से पूर्व सरपंच रणसिंह सिंह के मकान तक गली निर्माण
प्रेम सिंह के खेत से दौलत राम तक खाल निर्माण
देपल रोड से सूबे के खेत तक रास्ता निर्माण
स्टेडियम की चहारदीवारी निर्माण
देपल रोड से रामकिशन, रामफल, बाना राम और रमेश के खेत तक खाल निर्माण व पाइपलाइन बिछाना

प्राथमिक स्कूल को मिलेंगी नई सुविधाएं
गांव की प्राथमिक पाठशाला के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कराया जाएगा। इसमें पांच कमरे, छात्र-छात्राओं और दिव्यांग बच्चों के लिए अलग-अलग शौचालय, और स्वच्छ जल की दोहरी व्यवस्था (वाटर सप्लाई कनेक्शन और सबमर्सिबल) शामिल है। इसके अलावा ढाई एकड़ क्षेत्र में खेल मैदान रहेगा। यह निर्माण कार्य अगले 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed