फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11 cases of dengue found in the district, notices given to 2500 people after finding larvae

Hisar News: जिले में मिल चुके डेंगू के 11 केस, लारवा मिलने पर 2500 लोगों को थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
11 cases of dengue found in the district, notices given to 2500 people after finding larvae
हिसार। बारिश के बाद डेंगू और मलेरिया पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इस सीजन में अब तक डेंगू के 11 और मलेरिया के 10 केस मिल चुके हैं। विभाग की तरफ से लारवा मिलने पर 2500 से अधिक लोगों को चेतावनी नोटिस दिए जा चुके हैं। जहां पर लारवा मिल रहा है, वहां पर विभाग की तरफ से दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया पर अंकुश लगाने के लिए 35 टीमों का गठन किया हुआ है। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम के बाद डेंगू और मलेरिया के मच्छर साफ पानी में पैनपता है। जागरूकता अभियान के दौरान टीमों को घरों में लारवा मिल रहा है। वहां पर टीमों द्वारा एंटी लारवा गतिविधियां चलाई जा रही है। डॉ. खतरेजा ने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता है। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी और दस्त लगना, जोड़ों में दर्द, सात से आठ दिन तक बुखार रहना, शरीर में कमजोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed