{"_id":"686c18a450db90880d0876c6","slug":"105-mm-of-rain-fell-in-charkhi-dadri-hisar-news-c-21-hsr1027-661992-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश, चरखी दादरी में 105 एमएम पानी बरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश, चरखी दादरी में 105 एमएम पानी बरसा
Tue, 08 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हिसार। मानसून सीजन में पहली बार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश हुई। रविवार रात से शुरू हुई सोमवार को भी दिनभर होती रही। चरखी दादरी जिले में सबसे अधिक 105 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
सोमवार की सुबह मानसून की झमाझम बारिश से पूरा प्रदेश सराबोर हो गया। मानसून आने वाले दिनों में हरियाणा पर लगातार मेहरबान रहेगा।मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बने चक्रवातीय सर्कुलेशन से मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली पर बनी हुई है। इसे बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र से लगातार नमी मिल रही है। साथ ही साथ अरब सागर से भी प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से हरियाणा, दिल्ली एनसीआर पर मानसून सीजन का अच्छा दौर देखने को मिल रहा है।
रविवार शाम को धीरे-धीरे गर्ज चमक के बादल छा गए। पहले दक्षिणी हरियाणा में महेंद्रगढ़ ,चरखी- दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह में मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद पूर्वी जिलों झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश आई। इन जिलों के बाद पश्चिमी जिलों भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में रविवार सुबह से सोमवार दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
विज्ञापन
चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक बारिश रही। 10 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश के आसार है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. कर्मल सिंह ने कहा कि यह मूंग, बाजरा, धान, ग्वार की बिजाई के लिए उचित समय है।
जिला बारिश
नारनौल 84.5 एमएम
महेंद्रगढ़ 47.5 एमएम
चरखी-दादरी 105 एमएम
हिसार 24.6 एमएम
रोहतक 36 एमएम
रेवाड़ी 23.5 एमएम
जींद 21.5 एमएम
फरीदाबाद 23.5 एमएम
पलवल 11 एमएम
अंबाला 7.2 एमएम
गुरुग्राम 10.5 एमएम
भिवानी 8.2 एमएम