फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो मार्केट की दुकानों से हटाए अवैध कब्जे

ऑटो मार्केट की दुकानों से हटाए अवैध कब्जे

Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ऑटो मार्केट की दुकानों से हटाए अवैध कब्जे
हिसार। पड़ाव चौक के पास पिछले कई सालों से ऑटो मार्केट की दुकानों की जगह पर किए गए अवैध कब्जे पर वीरवार को निगम प्रशासन की जेसीबी चली। करीब सवा घंटे में निगम प्रशासन ने जेसीबी से अवैध रूप से बनाए गए पशुओं के बाड़े को तहस-नहस कर दिया। अब निगम प्रशासन यहां चहारदीवारी बनवाएगा ताकि दोबारा से अवैध कब्जा न किया जा सके।
विज्ञापन

एकबारगी तो पशुबाड़ा बनाने वालों ने अधिकारियों से मोहलत मांगी लेकिन अधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया। करीब 300 गज जगह पर कोर्ट का स्टे होने के कारण उसे छोड़ दिया गया। हालांकि कुछ लोगों ने नोटिस नहीं देने का आरोप लगाकर रोष भी जताया।
विज्ञापन


पशुओं को बांधकर बनाया था बाड़ा
जानकारी के अनुसार पड़ाव चौक के पास नगर सुधार मंडल की ओर से ऑटो मार्केट की दुकानें बनाने के लिए प्लॉट काटे हुए हैं। मगर इन प्लॉटों पर दुकानों का निर्माण नहीं होने से आसपास के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इस जगह पर कुछ लोगों ने पशुबाड़ा बना लिया और यहां पशुओं को बांधने लगे। वहीं तूड़ी भी डालकर जगह रोक ली। नगर सुधार मंडल और फिर निगम प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस देकर इन अवैध कब्जाधारियों को अपना सामान हटाकर जगह खाली करने के लिए कहा गया। मगर इन्होंने कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के प्रशासक को नियुक्त किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिला प्रशासन की ओर से मार्केट कमेटी के क्षेत्रीय प्रशासक राजीव अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर निगम अधिकारियों के साथ भेजा गया। निगम टीम में डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ. पीके हुड्डा, एक्सईएन संदीप कुमार, एमई सुरेश गोयल, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अमित बेरवाल व सुनील लांबा, जेई अंकुर व नीतिश के अलावा चतुर्थ श्रेणी के कई कर्मचारी शामिल रहे। इसके बाद अधिकारी शहर थाना में पहुंचे, जहां अपने साथ पुलिसकर्मियों की टीम लेकर पड़ाव चौक आए। यहां करीब सवा घंटे में अवैध कब्जे को हटवा दिया।


आज बनाई जाएगी चहारदीवारी
निगम अधिकारियों ने कब्जा हटवाने के बाद वहां एक ट्राली ईंट डलवा दी। इन ईंटों से चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुनील लांबा ने बताया कि कर्मचारियों को शुक्रवार को चहारदीवारी निकालने का निर्देश दिया गया है ताकि यहां दोबारा से कोई अवैध कब्जा न कर पाए।

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। उसे हमने हटवा दिया है। शहर में किसी भी जगह कोई अवैध कब्जा होगा, उसे हर हाल में हटवाया जाएगा।
- डॉ. पीके हुड्डा, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed