फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पीओके पर भारत के हमले के बाद जिले में अलर्ट जारी

पीओके पर भारत के हमले के बाद जिले में अलर्ट जारी

Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
पीओके पर भारत के हमले के बाद जिले में अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पाक स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जिला पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद जिले की सभी सीमाओं को चाक-चौबंद कर दिया गया। खासतौर पर राजस्थान से सटी बालसमंद और सिवानी की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसके अलावा शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गए हैं।
हमले के बाद जिला पुलिस द्वारा शहर के करीब 17 नाकों पर पुलिस कर्मियों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में राजस्थान के साथ दो साइड से सीमा लगती है। बालसमंद-भादरा रोड पर और सिवानी में चुरू के साथ। इन दोनों स्थानों पर सीमा पर स्थापित पुलिस नाकों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात कर चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस कर्मी प्रत्येक आने वाले वाहन को चेक करके अंदर आने दे रहे हैं। इसके अलावा शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ करने के अलावा आईडी भी चेक की जा रही है। शहर के अन्य पुलिस नाकों पर भी पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सैनिक छावनी होने के कारण हिसार संवेदनशील क्षेत्र है, इस कारण चौकसी बढ़ाई गई है। इसके अलावा शहर के होटलों, धर्मशालाओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

आम नागरिक बनकर हिसार में रह चुके कई जासूस
हिसार में आम नागरिक बनकर जासूसी का काम करने वाले पहले कई बार पकड़े जा चुके हैं। मोहम्मद हैदर नाम का जासूस वर्ष 2003 में महावीर कॉलोनी के समीप वाल्मीकि बस्ती में ठिकाना बनाए हुआ था और वह कैंट से सेना की सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था। अंबाला पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके अलावा 2005-06 में अख्तर उल्लाह मुनीर उर्फ समीर कृष्णा नगर में करीब 13 महीने रहा। वह हरियाणा के अलावा पंजाब के कैंट क्षेत्र से सेना की सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था। जालंधर में 7 अप्रैल 2006 को दो जासूस ज्योति प्रसाद व बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया था, जिनके तार हिसार से जुड़े थे। लुधियाना पुलिस ने भी अप्रैल 2006 में ही जासूस विजय को उस समय पकड़ा था, जब वह एक थाने में पुताई का काम कर रहा था। वह करीब एक माह हिसार की सब्जी मंडी इलाके में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed