{"_id":"5af49d124f1c1b62098b9690","slug":"101525980434-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बोले, हमारी केलकुलेशन में हुडा की तरफ है बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बोले, हमारी केलकुलेशन में हुडा की तरफ है बकाया
Updated Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सेक्टर-16/17, सेक्टर-13 पार्ट टू आरडब्ल्यूए की बैठक वीरवार शाम को हुई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री 40 प्रतिशत एन्हांसमेंट माफ करने की बात कह रहे हैं, जबकि एसोसिएशन की केलकेलुशन में सेक्टरवासियों का ही बकाया निकला है। एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि आरडब्ल्यूए की सात सदस्यीय कमेटी ने केलकुलेशन की है। इसमें स्पष्ट है कि हुडा अथॉरिटी का सेक्टरवासियों पर कोई बकाया नहीं है, बल्कि सेक्टरवासी ही हुडा से पैसा मांगते हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि शुक्रवार को सभी सेक्टरवासियों को साथ लेकर केलकुलेशन कमेटी हुडा प्रशासक से मिलकर पत्र सौंपेगी। पत्र के जरिये केलकुलेशन नए सिरे से करवाने की मांग की जाएगी। दूसरी तरफ हुडा के संपदा अधिकारी सुमित कुमार ने सेक्टर-1-4 के कम्युनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों के साथ बैठक कर उन्हें 40 प्रतिशत एन्हांसमेंट माफी की स्कीम के बारे में समझाया। संपदा अधिकारी ने स्कीम का फायदा लेने या नहीं लेने को लेकर सेक्टरवासियों की सहमति के बारे में भी जाना। मगर सेक्टरवासियों ने पहले दोबारा से केलकुलेशन करवाने की मांग की।
60 प्रतिशत एन्हांसमेंट भरने का क्या औचित्य
श्योराण ने बताया कि हुडा अधिकारियों द्वारा की गई केलकुलेशन में भारी खामियां पाई गई हैं। उनकी केलकुलेशन का मूल ही गलत है। इसलिए 60 प्रतिशत एन्हांसमेंट भरने का भी कोई औचित्य नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि अगर आरडब्ल्यूए की कमेटी को साथ लेकर हुडा अथॉरिटी दोबारा से केलकुलेशन करवाए तो सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मौके पर उपप्रधान कृष्ण संधू, सह सचिव मुलखराज मेहता, शिशुपाल सैनी, दलबीर किरमारा, सुजान सिंह बैनीवाल, सूबेसिंह लाठर, अनिल जलंधरा, धर्मसिंह दलाल, बीएस कुंडू, मनफूल नैन, गिरीश अग्रवाल, पंकज जैन, राजाराम गोदारा, त्रिलोक बंसल, राजेंद्र चौहान सहित अनेक सेक्टरवासी मौजूद थे। इस दौरान आरडब्ल्यूए प्रधान कर्नल चतर सिंह गोयत, डीपी ढुल, एचपी बिश्नोई, भरतसिंह, भूपसिंह, आरएस पानू, बलजीत बैनीवाल, सलाउद्दीन सहित सेक्टरवासी उपस्थित थे।