{"_id":"5aa194154f1c1ba0758b4616","slug":"101520538645-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी इस बार हिसार के लिए खोल देना पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी इस बार हिसार के लिए खोल देना पिटारा
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
प्रदेश के पिछले बजट में हिसार को कुछ नहीं मिला था। ऐसे में इस बजट से दोगुनी उम्मीदें हैं। हिसार को एयरपोर्ट तथा टैक्स टाइल हब को लेकर सबसे अधिक आशाएं हैं। अगर ऐसा हुुआ तो जिले का तेजी से विकास होगा।
इस बार के बजट से जिला वासियों को काफी उम्मीदें हैं। पिछले सप्ताह ही सरकार ने हिसार में टैक्सटाइल हब विकसित करने का एलान किया है, जिसके बाद इसे बजट में शामिल होने पर तेजी से विकास होगा। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी जिले का एरिया कॉटन बेल्ट कहलाता है। ऐसे में हिसार में टैक्सटाइल हब विकसित हुआ तो इन सभी जिलों को फायदा होगा। नरमा, कपास उगाने वाले किसानों को लाभ पहुंचेगा। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रस्तावित है। इसके लिए वर्ष 2016 के बजट में 50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। वर्ष 2017 के बजट में एयरपोर्ट को लेकर कोई एलान नहीं हुआ। अब 2018 के बजट से एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में भी काफी उम्मीदें हैं।
एवियेशन यूनिवर्सिटी की आशा
हिसार में नई एवियेशन यूनिवर्सिटी को लेकर भी उम्मीदें हैं। यहां एयरपोर्ट बनने के बाद एवियेशन हब बनाया जाना है। इसमें एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस तथा रिपेयर भी किए जाएंगे। इसके लिए एवियेशन यूनिवर्सिटी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
बरवाला में नए सेक्टर की उम्मीद
पिछले कई साल से बरवाला वासी नए सेक्टर की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से भी इसके लिए एलान किया गया था। हिसार में नए उद्योग विकसित होने के साथ बरवाला में नए सेक्टर की उम्मीद भी की जा रही हैं।
फूड प्रोसेसिंग यूनिट की उम्मीद
हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हैै। इसके अलावा यहां पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी भी है। जिसके चलते हिसार में फूड प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर काफी उम्मीदें की जा रही हैं।
वर्ष 2017 के बजट में हिसार को कुछ खास नहीं मिला। हांसी-महम रोहतक रेल लाइन के लिए 300 करोड़ का प्रावधान करने का एलान किया था। इसके अलावा नलवा आईटीआई के विस्तार की बात कही गई थी। 36 पेज के बजट में हिसार के लिए केवल इतना ही था।
बोले नेता :
नहरी पानी, रोजगार हो प्राथमिकता
हमें हिसार के लिए काफी उम्मीद हैं। नलवा विधायक में पानी की सबसे बड़ी समस्या है। अगर सरकार इस एरिया के लिए पानी की समस्या का समाधान कराया जाए। जिले में नए उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
- रणबीर गंगवा, विधायक नलवा, हिसार।
हरियाणा बजट में हिसार पर फोकस होना चाहिए। पिछले तीन बजट को देखें तो हमें कोई खास उम्मीद नहीं। सरकार की ओर से जनता के पैसे को बर्बाद किए जा रहे हैं। सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर विपक्ष के विधायकों के क्षेत्र में भेदभाव किया गया है।
- वेद नारंग, विधायक हिसार।
एयरपोर्ट को लेकर हमें बजट से काफी उम्मीदें हैं। सरकार की ओर से इस पर फोकस किया जाए। कैप्टन की सूटकेस में हिसार के लिए क्या निकलेगा यह तो अब शुक्रवार को ही साफ होगा। उद्योगों को लेकर भी काफी आशाएं हैं।
- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार।
बजट 2016 के काम प्रोग्रेस में
- मुगलपुरा गांव में कॉलेज का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा
- सूरेवाला चौक पर बन रही आईटीआई में करीब 80 प्रतिशत काम पूरा
- उगालन में महिला कॉलेज का निर्माण करीब 10 प्रतिशत पूरा
- नारनौंद में आईटीआई का निर्माण करीब 87 प्रतिशत पूरा
- हिसार में फोरेंसिक साइंस लैब भवन का काम पूरा