{"_id":"59fcc13b4f1c1bb6678b938d","slug":"101509736763-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगा सतरोल खाप के प्रधान का चुनाव, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा सतरोल खाप के प्रधान का चुनाव, तैयारियां पूरी
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद।
सतरोल खाप प्रधान का चुनाव 5 नवंबर को कस्बे नारनौंद की बड़ी चौपाल में करवाया जाएगा। इसको लेकर खाप के चारों तपों के लोगों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। नारनौंद तपे के प्रधान कृष्ण लोहान ने बताया कि सतरोल खाप के प्रधान का कार्यकाल खत्म हो चुका है और खाप के चारों तपों की कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया है। अब 5 नवंबर को खाप के प्रधान व कार्यकारिणी का चुनाव नारनौंद की बड़ी चौपाल में करवाया जाएगा। जिसमें चारों तपों के हजारों लोग हिस्सा लेंगे। हम उस व्यक्ति को प्रधान चुनने की कोशिश करेंगे जो राजनीति से परे हो और सामाजिक कार्य करने में अपनी रुचि रखता हो।
नारनौंद तपे के प्रधान कृष्ण लोहान ने बताया कि खाप प्रधान के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसको लेकर चारों खाप में समाज हित के फैसले लिए जाते हैं और खाप पंचायतों में राजनीति आधार पर नहीं बल्कि भाईचारे को बढ़ाने के लिए फैसले लेने पड़ते हैं। ताकि लोगों का आपस में भाईचारा बना रहे। खाप के पूर्व प्रवक्ता मा. फुलकुमार पेटवाड़ ने बताया कि खाप के अंदर सभी प्रकार के लोग होते हैं। जिनमें से कुछ राजनीति करते हैं। लेकिन खाप पंचायत में राजनीति नहीं समाज हित के लिए फैसले लेने पड़ते हैं। ऐसे में खाप की कार्यकारिणी में राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक ज्ञान रखने वाले व्यक्ति को ही आगे आना चाहिए।
------
फोटो नंबर 37 सहित
राजनीतिक दल, खाप प्रतिनिधि गेस्ट टीचरों को समर्थन देने पहुंचे
नारनौंद । गेस्ट टीचरों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उचाना ब्लॉक के 5 अध्यापक धरने पर बैठे। बरवाला ब्लॉक के गेस्ट टीचरों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया फिर उचाना ब्लॉक के 5 गेस्ट टीचरों को माला पहनाकर धरने पर बैठाया। जिला प्रधान वीरेंद्र पुनिया ने कहा कि जब तक सरकार ऑन रोल हुए जेबीटी गेस्ट टीचरों को समायोजित कर सभी 15 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित नहीं करेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश लोहान ने कहा कि सरकार की मंशा सही नहीं है। जिस प्रकार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बिल पास किया है उसी प्रकार हरियाणा सरकार भी बिल पास कर गेस्ट टीचरों को नियमित करे। धरने को बास तपा के प्रधान रामचंद्र नंबरदार, भैणी तपा प्रधान होशियार सिंह, पूर्व चेयरमैन बीर सिंह कौशिक, जाट महासभा के सदस्य जोगिंद्र सिंह, सुरजीत लोहान, धर्मपाल ,वजीर बडाला, उमेद सिंह, लोहान गोत्र के पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह लोहान, पार्षद सुरेश कुमार, निजी स्कूल के संचालक रामलाल व अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान फूलकुमार पेटवाड़ आदि ने समर्थन दिया।