फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार में खुलेगा महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर : सीएम

हिसार में खुलेगा महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर : सीएम

Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिसार में खुलेगा महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हिसार में महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। प्रदेश में अब महिला पुलिस बटालियन होगी, जिसमें 1000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।
सीएम शनिवार को जीजेयू के सभागार में राज्यस्तरीय महिला पुलिस दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मधुबन, भोंडसी और सुनारिया में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हैं। पुलिस में भर्र्ती होने पर महिलाएं इन्हीं सेंटरों में पुरुष कर्मियों के साथ ट्रेनिंग लेती आई हैं। अब महिला पुलिसकर्मियों के लिए हिसार में ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। इसके लिए महिला ट्रेनर भर्ती होंगी। प्रदेश में महिला पुलिस बटालियन बनेगी। इसके तहत 1000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। 500 महिला एवं पुरुषों भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 67 महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती अलग से होगी। इन भर्तियों से महिला पुलिसकर्मियों की कमी नहीं रहेगी। महिला पुलिस की भागीदारी 11 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगी। जल्द महिला थानों के साथ क्रेच खोले जाएंगे। उनमें महिला पुलिसकर्मियों और आरोपी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल की जाएगी। महिला थानों में परिवार परामर्शदाता की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक-एक और महिला थाना खुलेगा
सीएम ने कहा कि पश्चिमी गुरुग्राम और एनआईटी फरीदाबाद में एक-एक और महिला थाना खुलेगा। जल्द सब डिविजन लेवल पर आठ महिला थाने खुलेंगे। 38 हेल्प डेस्क को थानों में परिवर्तित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने पर चार महिला पुलिसकर्मी सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिसार की एएसआई अनीता कुंडू, फरीदाबाद की मुख्य सिपाही विमल कुमारी, फतेहाबाद की सिपाही सुंदर देवी और पंचकूला की सब इंस्पेक्टर सोमवती को सम्मानित किया गया।
हर महिला थाने को मिलेंगी पांच स्कूटी
पुलिस महकमे को एक उद्योग कंपनी ने 100 स्कूटी भेंट कीं। हर महिला थाने को पांच स्कूटी मिलेंगी। महिला पुलिसकर्मियों ने इन स्कूटी पर बैठकर जीजेयू में रैली निकाली। सीएम के पधारने पर महिला कर्मियों ने सलामी दी।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, डीजीपी बीएस संधू, सुमन मंजरी, एसीएस होम केसनी आनंद अरोड़ा, डीसी निखिल गजराज, एसपी मनीषा चौधरी मौजूद थे।

पुलिस बटालियन भी बनेगी, 1000 महिला पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed