फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 lakh ransom demanded from shopkeeper, case registered

दुकानदार से 10 लाख फिरौती मांगी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
10 lakh ransom demanded from shopkeeper, case registered
बरवाला। शहर के वार्ड-4 निवासी सुरेंद्र गोयल को फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र गोयल कस्बे के मुख्य मार्ग पर गणपति फैशन नाम से दुकान चलाता है। सुरेंद्र गोयल ने बताया कि रविवार शाम को उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि हैलो, वह तिहाड़ जेल से नीरज बवाना गैंग का आदमी बोल रहा है। जान प्यारी है तो कल शाम तक 10 लाख रुपये तैयार रखना। कल शाम को दोबारा फोन करूंगा, नहीं तो तुझे और तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, गांव बधावड़ निवासी व शहर की लक्ष्मी विहार कॉलोनी में रहने वाले मा. कुलदीप सरोया से मारपीट और मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुलदीप ने कहा कि वह पेशे से गायक है और बरवाला निकाय चुनाव में उसने सभी प्रत्याशियों के लिए गाने गाए व रिकॉर्ड किए थे। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को वह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास था। इसी दौरान बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवक आए और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि 22 तारीख को तुझे जान से मार देंगे। इस दौरान भीड़ बढ़ी तो आरोपी बिना नंबर की बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed