फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 doctors left job from civil hospital in one year

एक साल में नागरिक अस्पताल से 10 चिकित्सक छोड़ चुके नौकरी

Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
10 doctors left job from civil hospital in one year
हिसार। नागरिक अस्पताल से पिछले एक से डेढ़ साल के अंतराल में 10 चिकित्सक नौकरी छोड़ चुके हैं। कुछ चिकित्सकों ने वीआरएस ली है तो कुछ ने त्यागपत्र दिया है। कोरोना काल में चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रसूति विभाग की दो महिला चिकित्सक हाल ही में नौकरी छोड़ रही हैं। एक जा चुकी है, एक ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस थमा दिया है। ऐसे में विभाग की पूरी जिम्मेदारी एक महिला चिकित्सक पर आ गई है। रोजाना यहां 100 से ज्यादा ओपीडी और करीब 15 डिलीवरी केस आते हैं। दोनों चिकित्सक निजी अस्पताल में सेवाएं देंगी। कुछ चिकित्सकों ने बताया कि स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से भी आपातकालीन वार्ड, सरकारी कार्यक्रम, रैली या अन्य कोई प्रोग्राम, कैंप, जेल एवं पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी लगा दी जाती है। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. तेजपाल शर्मा को डिप्टी सीएमओ एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार को आयुष्मान भारत योजना में लगाया गया।
विज्ञापन

18 चिकित्सकों के पद पड़े खाली
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कुल 55 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 38 पदों पर चिकित्सक तैनात हैं और 18 पद खाली पड़े हैं। यह स्थिति पिछले काफी समय से बनी हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस महामारी के दौर में अस्पताल में 60 या 65 चिकित्सक होना भी कम हैं। हर जगह पर चिकित्सकों की जरूरत पड़ती है। चाहे वह आइसोलेशन वार्ड, केयर सेंटर हो या टीकाकरण केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के साथ 12 नए फार्मेसी ऑफिसर मिले
कोरोना काल में कुछ नए चिकित्सकों ने अस्पताल में नौकरी ज्वाइन की। इनमें माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू, फिजिशियन डॉ. अजय चुघ, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रेनू यादव, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. रोजश, डॉ. पूजा शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को 12 नए फार्मेसी ऑफिसर मिले, जिनमें से दो की जिला अस्पताल में तैनाती हुई है। दूसरी लहर के चलते 90 के आसपास नए फार्मेसी ऑफिसर को ज्वाइनिंग दी गई थी।
चिंताजनक : प्रसूति विभाग के दो महिला चिकित्सकों के नौकरी छोड़ने से नागरिक अस्पताल में दूरबीन से बच्चेदानी के ऑपरेशन की सुविधा बंद या पहले की तुलना में प्रभावित हो सकती है। यह सुविधा इस साल के मार्च माह में ही अस्पताल में शुरू हुई थी। हालांकि, इसके लिए अस्पताल में करीब 25 लाख की मशीनरी एवं उपकरण का एक सेटअप आया हुआ है।

हर किसी के अपने पर्सनल कारण होते हैं। प्रभूति विभाग में नए चिकित्सक आने वाले हैं। कुछ चिकित्सकों का तबादला हो गया और कुछ ने वीआरएस ले ली। इस समय चिकित्सकों की कमी तो है, फिर भी हम मरीजों की सहूलियत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। - डॉ. गोविंद गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार
::::::::::::::::::::
अब तक ये जा चुके छोड़ कर
चिकित्सक पद ज्वाइन
- डॉ. विनोद डुड्डी मनोचिकित्सक खुद का निजी अस्पताल
- डॉ. तेजपाल शर्मा डिप्टी सीएमओ व कैंसर स्पेशलिस्ट निजी अस्पताल
- डॉ. कौशल वर्मा डिप्टी सीएमओ अभी तक कुछ नहीं
- डॉ. वीनू ढांडा त्वचा रोग विशेषज्ञ अभी कहीं नहीं
- डॉ. शीतल वर्मा प्रसूति रोग विशेषज्ञ निजी अस्पताल
- डॉ. एमके गर्ग हड्डी रोग विशेषज्ञ निजी अस्पताल
- डॉ. सोनिया श्योराण त्वचा रोग विशेषज्ञ निजी अस्पताल
- डॉ. रितू एनेस्थीसिया निजी अस्पताल
- डॉ. कुलदीप एनेस्थीसिया निजी अस्पताल
- डॉ. उदयदीप एनेस्थीसिया काफी दिन से गैरहाजिर
- डॉ. मनोज कुकरेजा दंत चिकित्सक निजी अस्पताल
इनके हुए तबादले
- डॉ. हीना चिकित्सक
- डॉ. रीना जैन हड्डी रोग विशेषज्ञ
- डॉ. सपना लैब प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed