{"_id":"67e849de0b647d089b038253","slug":"10-daughters-of-hisar-showed-the-magic-of-stick-hisar-news-c-21-hsr1034-594700-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार की 10 बेटियां ने दिखाया स्टिक का जादू, नेशनल वुमन हॉकी लीग में चैंपियन बनी हरियाणा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार की 10 बेटियां ने दिखाया स्टिक का जादू, नेशनल वुमन हॉकी लीग में चैंपियन बनी हरियाणा की टीम
Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ हरियाणा की महिला हॉकी टीम।
हिसार। रांची में हुई नेशनल वुमन हॉकी लीग के फाइनल फेज में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी है। हरियाणा की टीम में हिसार की 10 बेटियां ने स्टिक का जादू दिखाया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने ओडिशा को 3-2 से हराया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
हरियाणा की टीम में शामिल हिसार की सावी ने एक और शाहबाद की काजल ने 2 गोल दागे। कोच दिलबाग सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले में सावी की अहम भूमिका रही। सावी ने दो गोल पास किए, जिसकी मदद से काजल ने गोल दागे। चैंपियन बनने पर हरियाणा की टीम को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के खाते में राशि आएगी। सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि टीम ने बेहतर स्कोर के साथ जीत हासिल की है।
बता दें कि हरियाणा की टीम में हिसार की सावी, कृति मलिक, पूजा मलिक, कृति, सायना, प्रियंका, मंजू, शशि खासा, भतेरी और सुप्रिया शामिल रहीं। कोच आजाद मलिक ने बताया कि हिसार की बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सोमवार को सभी 10 बेटियां हिसार पहुंचेंगी। यहां ग्राउंड पर स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा। खिलाड़ी जूनियर के साथ अपने अनुभव साझा करेंगी।