फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   helpless woman dilivery in toilet

लाचार महिला ने टायलेट में दिया शिशु को जन्म

Wed, 02 Oct 2013 01:01 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 02 Oct 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
helpless woman dilivery in toilet
कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों के नदारद रहने और स्टाफ की लापरवाही के कारण मंगलवार को एक महिला को टायलेट में ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा। इससे जननी शिशु सुरक्षा योजना पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन


दर्द से कहराती इस मजदूर महिला को डॉक्टर की सुविधा तो मिलना दूर यहां मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ से भी मदद नहीं मिली। लापरवाही का आलम यह है कि इस स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी इस मामले की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


गांव ज्योतिसर से आई दाई दर्शनी देवी ने बताया कि वह अपने गांव से गर्भवती महिला को चेकअप के लिए अस्पताल लाई थी, लेकिन यहां महिला डॉक्टर नहीं मिली। इस दौरान परेशान मरीज लाइनों में लगे रहे। इसी बीच बिहार निवासी सीतो पत्नी सतपाल को प्रसव पीड़ा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर कोई डॉक्टर नहीं होने के कारण वह शौचालय में गई, जहां उसने शिशु को जन्म दिया। दाई दर्शनी ने बताया कि इसके बाद उक्त महिला को तुरंत नगर के किसी अन्य अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल से ले जाते समय शिशु की आरनाल तक अलग नहीं की गई थी।


शौचालय में शिशु को जन्म देने वाली महिला भी गांव ज्योतिसर के पास ही रहने वाले बाहरी राज्य के मजदूर परिवार की सदस्य बताई गई है। इसकी पुष्टि पैरामेडिकल स्टाफ ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed