{"_id":"10b952d858d9f21d5abf341e26aed305","slug":"health-worker-s-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
सिरसा/ब्यूरो।
Updated Thu, 24 Oct 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सामान्य अस्पताल परिसर में वीरवार को बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान अशोक सिंह गदली ने की। उन्होंने कहा कि काफी समय से लंबित मांगों को लेकर जिलास्तर पर धरने दिए जा रहे हैं जिसके तहत तीसरे चरण में वीरवार को धरना दिया गया।
राज्य महासचिव राजकुमार ने कहा कि सरकार के साथ छह दौर की वार्ता होने और बार-बार आश्वासन देने के बावजूद मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। यदि सरकार ने समय रहते मांगें पूरी नहीं की तो शीघ्र ही राज्य स्तरीय आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार सुरेश उचाना ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य में आरसीएच सहित सभी परियोजनाओं में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित किया जाए और नियमित होने तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए।
साथ ही एलटीसी व ईपीएफ मेडिकल सहित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। पूर्व में सरकार व एसोसिएशन के बीच हुए सभी समझौतों को लागू किया जाए। धरने में धीरज कुमार, पुष्कर, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, हरजिंद्र सिंह, लालचंद, लक्ष्मी देवी, सर्वजीत कौर, कमला देवी और खुशी आदि शामिल थे।