{"_id":"7f442d7299168dc83405e340b4bdf8fd","slug":"haryana-will-soon-fill-up-70-000-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जल्द होंगी 70000 पदों पर भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जल्द होंगी 70000 पदों पर भर्तियां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के दफ्तरों, बोर्डों, निगमों में क्लास तीन और चार के 70000 रिक्त पदों की भर्ती के लिए मुख्य सचिव ने शुक्रवार को समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में करीब ढाई दर्जन प्रशासनिक सचिव मौजूद थे। अधिकतर प्रशासनिक सचिवों ने जानकारी दी कि क्लास दो और तीन के रिक्त पदों का आकलन पूरा कर लिया गया है।
जल्द ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और मुख्य सचिव कार्यालय को इसकी जानकारी भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चूंकि अब दो साल पुराने रिक्त पदों को बहाल कर दिया गया है, इसलिए दोबारा से प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आयोग के पास आग्रह पत्र भेज दिया जाए।