फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather Update: Sun shines since morning, slight increase in temperature

Haryana Weather Update: सुबह से खिली धूप, तापमान में हल्की वृद्धि; न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

Fri, 07 Mar 2025 11:01 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Sun shines since morning, slight increase in temperature
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत क्षेत्र में सुबह से ही खिली धूप निकली हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि देखी गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 7.2 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन


झज्जर और जींद में भी मौसम साफ बना हुआ है और तेज धूप देखने को मिल रही है। झज्जर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जींद में भी यही तापमान रहा।
विज्ञापन


यमुनानगर में भी मौसम साफ और धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाएं थमी, दिन का तापमान 28.8 डिग्री पहुंचा

दो दिनों से चल रही तेज हवाएं वीरवार को थम गई। इसके साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 15 मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद तेज गति की हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आ गई थी।

मगर, वीरवार को इन हवाओं की गति काफी धीमी पड़ गई। वहीं, मौसम के साफ रहने से तेज धूप भी निकली। इस वजह से 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 9 मार्च की रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले तापमान में बढ़ोतरी होगी। 10 मार्च को यह आगे निकल जाएगा। इसके साथ ही एक दिन के अंतराल के बाद 12 मार्च तक एक और विक्षोभ सक्रिय होगा और यह भी कमजोर श्रेणी का होगा। इस कारण से इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट नहीं आएगी। हालांकि इसके बाद 15 मार्च की रात या 16 मार्च की सुबह एक विक्षोभ आएगा, जिसके असर से पंजाब से सटे जिलों में बारिश के आसार हैं। इन गतिविधियों से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed