फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 27 September 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश में दिखा भारत बंद का व्यापक असर और कुंडली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत

Mon, 27 Sep 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई पुलिस सब इंस्पेक्टर (महिला-पुरुष) की लिखित परीक्षा में पूछे गए अजीब सवालों पर अभ्यर्थी पशोपेश में पड़ गए। परीक्षा में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की खासियत के बारे में सवाल पूछा गया। इसके साथ ही विकल्प के तौर पर अविवाहित शब्द दिया गया।

विज्ञापन
Haryana Top News 27 September 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को हरियाणा में किसानों ने सड़कों और रेल मार्गों को जाम कर दिया। वहीं कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की सोमवार सुबह मौत हो गई। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


दुखद: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत 
कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की सोमवार सुबह मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।  पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा के अजीब सवाल: पूछी गृह मंत्री अनिल विज की खासियत, विकल्प में दिया अविवाहित
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई पुलिस सब इंस्पेक्टर (महिला-पुरुष) की लिखित परीक्षा में पूछे गए अजीब सवालों पर अभ्यर्थी पशोपेश में पड़ गए। परीक्षा में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की खासियत के बारे में सवाल पूछा गया। इसके साथ ही विकल्प के तौर पर अविवाहित शब्द दिया गया। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बंद: हरियाणा में किसानों ने रोके नेशनल हाईवे और रेल ट्रैक, पत्थर लगाकर जाम किए गए रास्ते
नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को हरियाणा में किसानों ने सड़कों और रेल मार्गों को जाम कर दिया। चरखी दादरी के फतेहगढ़ में किसानों ने रेलवे ट्रैक रोक दिया। जिले में 15 जगहों पर सड़क मार्ग जाम किए गए।  पढ़ें विस्तृत खबर... 

विश्व पर्यटन दिवस: शीशे में रखकर सहेजे जाएंगे हड़प्पा काल के तंदूर और बर्तन, राखीगढ़ी में दोबारा शुरू होगी खोदाई
आइकोनिक साइट के रूप में मशहूर हिसार के विश्व विरासत स्थल राखीगढ़ी में पुरातत्वविदों की टीम एक बार फिर मानव विकास की यात्रा में नया अध्याय जोड़ने जा रही है। करीब 5000 साल पहले दृषद्वती नदी के किनारे बसे व्यापारिक नगर राखीगढ़ी की पुरावशेषों को शीशे में रखकर हवा और पानी से सुरक्षित करने के साथ पर्यटकों के लिए प्रदर्शित करने की तैयारी है। पढ़ें विस्तृत खबर... 


हरियाणा: अनिल विज के कार्यालय से दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी भेजा जेल, खुलासा-बड़े अफसरों को भेजे थे फाइलों के फोटो
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहतक निवासी कपिल फाइलों के फोटो खींचकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रहा था।   पढ़ें विस्तृत खबर... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed