फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused sent to jail for leaking documents from Haryana home minister Anil Vijs office

हरियाणा: अनिल विज के कार्यालय से दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी भेजा जेल, खुलासा-बड़े अफसरों को भेजे थे फाइलों के फोटो

Mon, 27 Sep 2021 04:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 27 Sep 2021 04:18 PM IST
सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के कार्यालय से दस्तावेज लीक करने वाला जेल भेज दिया गया है। खुलासा हुआ है कि रोहतक का रहने वाला कपिल अपने बड़े अफसरों को फाइलों के फोटो खींचकर भेजता था। वह विज के ही कार्यालय में तैनात था। पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने उससे रिमांड के दौरान कई चीजें पता की हैं।

विज्ञापन
Accused sent to jail for leaking documents from Haryana home minister Anil Vijs office
पुलिस गिरफ्त में दस्तावेज लीक करने का आरोपी कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहतक निवासी कपिल फाइलों के फोटो खींचकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रहा था। ऐसे में कई वरिष्ठ अधिकारी भी संदिग्ध के घेरे में हैं।

विज्ञापन


पुलिस अब इनकी भूमिकाओं की जांच कर रही है। जल्द ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है। बता दें कि कपिल के मोबाइल से पुलिस को कई फाइलों के फोटो मिले थे, जिसके बाद उसके मोबाइल को खंगाला गया था। जिसमें कई फाइलों के पन्नों के फोटो को भेजने का खुलासा हुआ था। साथ ही एक दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अहम सबूत इकट्ठे किए हैं।

विज्ञापन
 
यह पढ़ें: हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा के अजीब सवाल: पूछी गृह मंत्री अनिल विज की खासियत, विकल्प में दिया अविवाहित
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को लिया गया था रिमांड पर

सबूतों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसके अलावा मोबाइल को सीएफएसएल को भेजकर पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कब से आरोपी फाइलों के फोटो बाहर भेज रहा था। वहीं, इस प्रकरण में पुलिस ने भी चुप्पी साधी हुई है। आरोपी सहायक कपिल को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया। वह एक दिन के पुलिस रिमांड पर था।


यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी: मंत्री पद छीना तो रो पड़े बलबीर सिद्धू, कांगड़ बोले- अमरिंदर से वफादारी की कीमत महंगी पड़ी
 
विज ने डेढ़ घंटे तक आरोपी का खंगाला था मोबाइल

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय से अहम सूचनाएं लीक करने के आरोपी सहायक कपिल को शुक्रवार शाम सिविल सचिवालय में पकड़ा गया था। विज ने खुद डेढ़ घंटे तक कपिल का मोबाइल खंगाला था। उसमें 100 से अधिक दस्तावेजों के फोटो मिले। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कर्मचारी विज के कार्यालय में ही तैनात था। मामले में विज के निजी सचिव ने मुख्य सचिव विजयवर्धन को लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed