{"_id":"61eeac14c52f997233507868","slug":"haryana-top-news-24-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सोनीपत और झज्जर में हत्या की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सोनीपत और झज्जर में हत्या की वारदात
Mon, 24 Jan 2022 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:09 PM IST
सार
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल हरियाणा में स्कूल खोलने की योजना नहीं है। परिस्थितियां ठीक रही तभी स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। देश भर के 28 विद्यार्थियों की सूची में हरियाणा से एकमात्र विद्यार्थी सिरसा के डबवाली निवासी तनिश सेठी को भी शामिल किया गया है। तनिश ने महज 14 साल की छोटी सी उम्र में एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल एप बना डाले। केंद्र सरकार की ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर भी तनिश अपना हुनर दिखा चुका है। सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 28 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इनमें हरियाणा से एकमात्र विद्यार्थी सिरसा के डबवाली निवासी अजय सेठी का बेटा तनिश सेठी शामिल है जो अवार्ड हासिल करेगा। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले तनिश की इस उपलब्धि पर ना केवल परिवार बल्कि साथी विद्यार्थी और जिला प्रशासन भी गदगद है। अन्य खबरें पढ़ें...
गौरव: बहादुरगढ़ के दो खिलाड़ी हरियाणा की झांकी में होंगे शामिल, योगेश कथुनिया और दीपक पूनिया दिखाएंगे दांवपेच
बीते वर्ष ओलंपिक में जलवा दिखाने के बाद अब देश के खिलाड़ी गणतंत्र दिवस पर दिखाएंगे कि अपना देश भी खेलों में पीछे नहीं है। बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बहादुरगढ़ के दो खिलाड़ी हरियाणा की झांकी में शामिल होंगे। दोनों खिलाड़ियों ने गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास में भाग लिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना केस कम होने पर लिया जाएगा फैसला
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल हरियाणा में स्कूल खोलने की योजना नहीं है। परिस्थितियां ठीक रही तभी स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 33 फीसदी कैपेसिटी के साथ स्कूल अलग-अलग दिनों में खोलने की प्लानिंग है। लेकिन यह फिलहाल के लिए नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामले कम होने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
सोनीपत: प्लंबर की सिर में चोट मारकर हत्या, शराब ठेके के पास मिला शव, रविवार को बाइक पर निकला था घर से
हरियाणा के सोनीपत के गांव बैंयापुर में देर शाम घर से निकले युवक की अज्ञात हमलावरों ने सिर व कान के पास चोट मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर शराब ठेके के निकट पड़ा मिला है। युवक के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली है। पढ़ें विस्तृत खबर...
झज्जर में वारदात: बहु गांव में व्यक्ति की गला रेतकर की हत्या, कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला शव
हरियाणा के झज्जर के बहु गांव में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बहु गांव से कनीना जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर शव मिला है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: बेमौसमी बारिश से खराब धान-कपास का मुआवजा मिला नहीं, अब सब्जी-सरसों की फसलों पर संकट
हरियाणा में अक्टूबर में बेमौसमी बारिश से खराब हुई धान-कपास की फसलों का मुआवजा अभी किसानों को मिल नहीं पाया है। इधर लगातार जारी बारिश से अब सब्जी और सरसों की फसलों में नुकसान हो रहा है। कई जिलों में तो गेहूं की फसलों में भी पानी भर गया है। अगर निकासी नहीं हुई तो यह फसल भी खराब हो सकती है। एक बार फिर से किसान और भाकियू विशेष गिरदावरी की मांग कर रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...