फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 24 February 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा में 30 फीसदी तक घटाया पाठ्यक्रम, कुंडली में फैक्टरी में लगी आग

Thu, 24 Feb 2022 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 04:51 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में 10वीं कक्षा के करीब साढ़े तीन लाख और 12वीं कक्षा के करीब सवा दो लाख विद्यार्थी परीक्ष देंगे।

विज्ञापन
Haryana Top News 24 February 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। अन्य खबरें पढ़ें....

विज्ञापन


धोखाधड़ी: वर्क परमिट के साथ विदेश भेजने का झांसा देकर चचेरे भाइयों से ठगे साढ़े 10 लाख, दंपति समेत तीन पर केस
वर्क परमिट के साथ विदेश भेजने का झांसा देकर रानीला निवासी दो चचेरे भाइयों के साथ साढ़े दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित  पक्ष के एसपी कार्यालय में शिकायत देने के छह दिन बाद बौंदकलां थाना  पुलिस ने इस संबंध में धारा 406, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने गांव निवासी एक व्यक्ति समेत पंजाब के होशियरपुर गण सदरपुर नागरा निवासी एक दंपति पर जालसाजी से रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


सोनीपत: कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बर्तन बनाने की फैक्टरी में लगी आग, दिल्ली समेत कई जिलों से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची
सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में बर्तन बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र फेस 5 प्लॉट नंबर 45 में इनॉक्स वर्ल्ड टोन नाम से बर्तन बनाने की फैक्टरी है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा में 30 फीसदी तक घटाया पाठ्यक्रम, कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण लिया फैसला 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में 10वीं कक्षा के करीब साढ़े तीन लाख और 12वीं कक्षा के करीब सवा दो लाख विद्यार्थी परीक्ष देंगे। बोर्ड की ओर से इस बार ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हालांकि बोर्ड अधिकारियों ने अभी तक बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

फरलो के विरोध में याचिका: राम रहीम हार्डकोर क्रिमिनल है या नहीं शुक्रवार को तय करेगा हाईकोर्ट
राम रहीम की फरलो के विरोध में दाखिल याचिका ने अब नया मोड़ ले लिया है। अब हाईकोर्ट में इस बात पर बहस छिड़ गई है कि राम रहीम हार्डकोर अपराधी है या नहीं। इस विषय पर बुधवार को बहस पूरी नहीं हो सकी और इस केस को अब शुक्रवार को सुना जाएगा। बुधवार को मामले की सुनवाई आरंभ होते ही हरियाणा सरकार ने अपना जवाब दायर कर कहा कि डेरा मुखी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है और वह सीधे तौर पर हत्यारा नहीं है। ऐसे में उसे हार्डकोर अपराधी नहीं कहा जा सकता। पढ़ें विस्तृत खबर... 


सुपरिंटेंडेंट ने जहर खाकर दी जान: मौत से 30 मिनट पहले जुबान पर थी एक ही बात... भाइयों मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया जा रहा 
हरियाणा के पानीपत में बिजली निगम के समालखा डिवीजन के कार्यालय में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने शौचालय में जाकर जहर खा लिया। इसके साथ ही कार्यालय में जहर की दुर्गंध फैल गई। स्टाफकर्मियों डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि मैंने जहर खा लिया है। इतना कहते ही उन्होंने बची हुई पांच गोली टेबल पर रखी और चार पेज का सुसाइड नोट भी स्टाफकर्मियों को पकड़ा दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed