फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in utensil manufacturing factory in Kundli Industrial Area of Sonipat

सोनीपत: बर्तन फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 34 गाड़ियों ने 16 घंटे में पाया काबू, यूपी व दिल्ली से भी मंगवाई गईं गाड़ियां

Thu, 24 Feb 2022 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 10:31 AM IST
सार

आग पर काबू पाने के लिए पानीपत, झज्जर के साथ ही यूपी व दिल्ली से भी दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं।  फैक्टरी से स्टील के बर्तन निर्यात किए जाते हैं। देर रात एक बजे आग लगी थी, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Fire broke out in utensil manufacturing factory in Kundli Industrial Area of Sonipat
सोनीपत में फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईनॉक्स वर्ल्ड बर्तन फैक्टरी में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई और तेजी से फैलने लगी, जिससे हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी ने आग लगने की जानकारी फैक्टरी प्रबंधन को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया गया।

विज्ञापन


सोनीपत, पानीपत, झज्जर के साथ ही यूपी व दिल्ली से भी अग्निशमन विभाग की 34 गाड़ियों को बुलवाया गया। दिल्ली से दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मंगवाए गए। करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से कंपनी में करोड़ों की मशीन व तैयार माल जल गया। कंपनी से स्टील के बर्तन विदेशों में निर्यात किए जाते हैं।
विज्ञापन


कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईनॉक्स वर्ल्ड बर्तन फैक्टरी में बुधवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैलने लगी। फैक्टरी के ऊपरी फ्लोर में बने पैकिंग विभाग में भी आग लग गई। यहां पर रोलिंग मशीन के साथ बर्तन रखे हुए थे। यह बर्तन विदेशों में निर्यात किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कुछ देर बाद ही भड़क गई। सुरक्षाकर्मी ने तुरंत फैक्टरी प्रबंधन को मामले की सूचना दी। इसके बाद मालिक प्रमोद गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। प्रबंधन की सूचना पर 34 गाड़ियां व दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म बुलवाए गए। इसके बाद कड़ी मशक्कत से गुरुवार शाम पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से कंपनी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। 

दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मंगवाए 
फैक्टरी में भीषण आग लगने के बाद दमकल की 34 गाड़ियां व दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगवाए। अग्निशमन विभाग ने सोनीपत के साथ ही राई व कुंडली से आठ गाड़ियां, दिल्ली के नरेला, भोरगढ़, बवाना से 10 गाड़ियां, यूपी के बागपत व शामली से आठ गाड़ियां, करनाल से दो गाड़ियां, घरौंडा से एक गाड़ी, बहादुरगढ़ से दो गाड़ियां, व पानीपत से एक गाड़ी बुलवाई गई। आग काफी ऊंचाई पर होने के चलते जब काबू पाने में परेशानी हुई तो दिल्ली से दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मंगवाए गए। इसके बाद केमिकल युक्त पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। 
 
कंपनी में स्टील के बर्तन तैयार कर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। ऑर्डर के अनुसार माल तैयार किया जाता है। प्रबंधन का कहना है कि आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि पूरी तरह से जांच करने के बाद ही नुकसान व कारणों का पता लगा सकेगा।

आसमान में छाया रहा धुएं का गुबार 
फैक्टरी में लगी आग से आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा। फैक्टरी के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही, जिसे हटाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। आग से आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक धुआं फैल गया था।

7 मार्च, 2021 को भी लगी थी आग 
फैक्टरी में इससे पहले 7 मार्च, 2021 को भी आग लगी थी। तब भी करोड़ों रुपये की मशीन व तैयार माल क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय तीसरी मंजिल में लगी आग से पैकिंग विभाग बुरी तरह जल गया था। दमकल की 11 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। 

देर रात फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर सोनीपत की गाड़ियों को तुरंत भेजा गया। आग भड़कने के कारण काबू पाने में परेशानी हुई तो अन्य जिलों के साथ ही दिल्ली व यूपी से गाड़ियां मंगवाई गईं। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मंगवाए गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में सीढ़ियों व गैलरी में सामान रखा होने के चलते आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। डेकोरेशन किए जाने के चलते भी आग पर काबू पाने में समय लगा। - राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed