फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board of School Education reduced syllabus by 30 percent in 10th and 12th exams

हरियाणा: बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा में 30 फीसदी तक घटाया पाठ्यक्रम, कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण लिया फैसला

Thu, 24 Feb 2022 02:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 02:46 AM IST
सार

बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि कोरोना के कारण स्कूल बंद थे, इसलिए सिलेबस घटाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में 10वीं के साढ़े तीन लाख तो 12वीं के सवा दो लाख विद्यार्थी ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Haryana Board of School Education reduced syllabus by 30 percent in 10th and 12th exams
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में 10वीं कक्षा के करीब साढ़े तीन लाख और 12वीं कक्षा के करीब सवा दो लाख विद्यार्थी परीक्ष देंगे। बोर्ड की ओर से इस बार ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हालांकि बोर्ड अधिकारियों ने अभी तक बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है।

विज्ञापन

 

कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रही है, जिसकी वजह से बोर्ड प्रशासन ने दोनों कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी तक की कटौती की है। अंग्रेजी और हिंदी के व्याकरण पर विशेष ध्यान दिया है। एक विषय 100 अंक का होगा, जिसमें 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में वैकल्पिक प्रश्न भी होंगे शामिल
शिक्षा सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में 40 अंक के वैकल्पिक प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा 40 अंक के अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय और निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक चयन का विकल्प दिया जाएगा। इस बार निबंधात्मक प्रश्नों की संख्या कम होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पैटर्न के मुताबिक मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। साथ ही मॉडल प्रश्नपत्र को शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर भी डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र के कोड पर संशय बरकरार
परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्रों के कोड दिए जाते हैं, ताकि परीक्षा के दौरान कोई समस्या न आए और नकल रहित परीक्षा हो। शिक्षा बोर्ड ने शुरुआत में परीक्षा का एक ही कोड दिया गया था, जिसके बाद वर्ष 2003 में परीक्षाओं के पांच कोड कर दिए थे। वहीं कुछ वर्षों के बाद परीक्षा के तीन कोड किए और वर्ष 2017 से चार कोड दिए जा रहे हैं। इस बार प्रश्नपत्र के कोड को लेकर संशय बरकरार है। 


परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है

10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से पढ़ाई बाधित होने की वजह से पाठ्यक्रम में कटौती की है। साथ ही 50 फीसदी वैकल्पिक और 50 फीसदी विषयवार प्रश्न दिए जाएंगे। प्रश्नपत्र का पैटर्न वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।- डॉ. जगबीर सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed