हरियाणा की बड़ी खबरें: सरकार ने विकास शुल्क वृद्धि का फैसला लिया वापस, नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे
नगर निकाय क्षेत्रों में रहे लोगों को अब विकास शुल्क के नाम पर भारी भरकम राशि नहीं देनी होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नए फैसले को हरियाणा सरकार ने वापस ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फायर ब्रिगेड के नियमित, पे-रोल व आउटसोर्सिंग फायरमैन, फायर चालक व फायर ऑपरेटर हरियाणा फायर सर्विस मांगों को लेकर 6 मार्च को हिसार में स्थित शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के आवास का करेंगे घेराव। अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान राजिंदर सिनद ने बताया कि इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। अन्य खबरें पढ़ें...
बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने विकास शुल्क वृद्धि का फैसला लिया वापस, अब पुरानी दरें ही चुकानी पड़ेंगी
नगर निकाय क्षेत्रों में रहे लोगों को अब विकास शुल्क के नाम पर भारी भरकम राशि नहीं देनी होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नए फैसले को हरियाणा सरकार ने वापस ले लिया है। संबंधित कॉलोनी या क्षेत्र के कलेक्टर रेट की पांच प्रतिशत राशि विकास शुल्क के रूप में देने का फैसला वापल ले लिया है। विपक्ष के साथ-साथ तमाम लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
अच्छी पहल: हरियाणा में बेटियों के जन्म पर मिलेंगे 21 हजार रुपये, यहां करें आवेदन, जानें- जरूरी दस्तावेजों के बारे में
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। पढ़ें विस्तृत खबर...
खौफनाक कदम: फंदे पर झूले पति और पत्नी, काम की तलाश में फैजाबाद से पहुंचे थे सोनीपत
हरियाणा के सोनीपत जिले में पति और पत्नी ने फांसी लगा अपनी जान दे दी है। पुलिस ने महिला और उसके पति का शव उतारकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। कुंडली थाना पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
बड़ा एलान: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे, बजट सत्र के बाद जारी होगा शेड्यूल
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे। चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इसकी जानकारी दी है। प्रदेश की 48 नगर पालिका व नगर परिषद में चुनाव होंगे। बजट सत्र के बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं की कुल संख्या 93 है। पढ़ें विस्तृत खबर...
सोनीपत: गेटवे एजुकेशन सोसायटी के मालिक के आवास व संस्थानों पर आयकर विभाग के छापे, रिकॉर्ड खंगाल रहीं टीमें
व्यवसायी हरिप्रकाश मंगला एक बार फिर आयकर विभाग के निशाने पर हैं। सोनीपत में बुधवार को उनके करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ जांच करने आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। हरिप्रकाश मंगला यहां कई शिक्षण संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं। आयकर विभाग की टीमों में दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के अधिकारी शामिल हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...