फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband and wife commit suicide in Sonipat district of Haryana

खौफनाक कदम: पति खाना खाने घर आया तो फंदे से लटका मिला पत्नी का शव, नीचे उतारकर खुद भी लगा लिया फंदा

Wed, 23 Feb 2022 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 06:56 PM IST
सार

यूपी के जिला फर्रुखाबाद का युवक सोनीपत में प्लंबर के पास करता था। मासूम बेटी घटना के समय पड़ोसियों के पास छोड़ रखी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन
Husband and wife commit suicide in Sonipat district of Haryana
कुंडली में दंपती के आत्महत्या मामले में शव लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में किराये पर रह रहे दंपती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पहले महिला ने फंदा लगाया और बाद में उसे फंदे पर लटका देख युवक ने शव को नीचे उतारने के बाद खुद भी फंदा लगा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। 

विज्ञापन


यूपी के जिला फर्रुखाबाद के गांव अमीयापुर निवासी अमन पत्नी प्रमिंद्री व तीन साल की बेटी के साथ कुंडली में संजीव के मकान में किराये पर रहता था। अमन कुंडली क्षेत्र में सतीश के पास प्लंबर का काम करता था। वह दोपहर बाद खाना खाने आया तो पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी बेटी घर पर नहीं थी। जिस पर वह वहां से सतीश के पास पहुंचा और उसे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सतीश ने उसे घर पहुंचने व पुलिस और परिजनों को बताने को कहा। जिसके बाद अमन उसके पास से आ गया। बाद में सतीश ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर वह उसके घर पहुंचा तो वह भी फंदे पर लटका मिला। जिस पर पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले का पता लगने पर एसआई रणबीर सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अमन का शव फंदे से व उसकी पत्नी का शव फर्श से बरामद किया। महिला के गले के पास मफलर रखा हुआ था। अमन ने पत्नी की चुनरी से पंखे में फंदा लगा रखा था। दंपती की तीन साल की बेटी पड़ोस के घर में मिली है। 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में पता लगा कि महिला ने पहले फंदा लगाया था। अमन ने उसके शव को उतारने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed