फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 22 June 2021

हरियाणा: बदला स्कूलों का समय और प्रताड़ना से तंग लेफ्टिनेंट फांसी पर झूली... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें 

Tue, 22 Jun 2021 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Jun 2021 05:09 PM IST
सार

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में स्टाफ के लिए लागू रोस्टर प्रणाली खत्म कर दी है। अब सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। दिव्यांग, गर्भवती महिला व गंभीर बीमारियों से पीड़ित स्टाफ को भी कोई छूट नहीं मिलेगी। उन्हें भी स्कूलों में उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया गया है। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सोमवार को इस संबंध में सभी जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा, खंड शिक्षा, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों, स्कूल मुखिया व प्रभारियों को पत्र जारी कर दिया है।  

विज्ञापन
Haryana Top News 22 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी में रहने वाली लेफ्टिनेंट साक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने साक्षी के स्क्वाड्रन लीडर पति नवनीत कुमार समेत चार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं सोनीपत के कुंडली में अवैध कॉल सेंटर संचालित कर यूएसए के लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। पढे़ं अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: आईबी में लौटने को बेताब हैं डीजीपी मनोज यादव
विवादों में घिरे हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव केंद्र सरकार में बतौर अतिरिक्त निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो में लौटने को बेताब हैं। उन्होंने हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को पत्र लिखकर केंद्र में लौटने की अनुमति मांगी है।  
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: सरकार ने बदला प्रदेश के स्कूलों का समय, अब 8:30 से दोपहर 12:30 तक लगेंगी कक्षाएं
हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक कार्य अवधि रहेगी। स्कूलों के समय में बदलाव मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनजर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

अंबाला: प्रताड़ना से तंग लेफ्टिनेंट सरकारी आवास में फांसी पर झूली, स्क्वाड्रन लीडर पति पर हत्या का केस 
रेसकोर्स अंबाला छावनी के सरकारी क्वार्टर नंबर 115/04 में रहने वाली लेफ्टिनेंट साक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने साक्षी के स्क्वाड्रन लीडर पति नवनीत कुमार, उसके ससुर चेतराम, सास लक्ष्मी और देवर मोहित शर्मा पर आईपीसी की धारा 304बी और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पढ़ें पूरी खबर...

सोनीपत: कुंडली में बैठकर यूएसए के लोगों से करते थे ठगी, तड़के तीन बजे दबिश में तीन धरे गए  
सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित सुशांत सिटी के मॉल एवेन्यू में अवैध कॉल सेंटर संचालित कर यूएसए के लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कुंडली थाना पुलिस व एनआईसी डिपार्टमेंट को साथ लेकर रेड करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने तड़के तीन बजे दबिश दी। 

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: स्कूलों में रोस्टर प्रणाली खत्म, सभी कर्मचारियों को आना होगा 
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में स्टाफ के लिए लागू रोस्टर प्रणाली खत्म कर दी है। अब सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। दिव्यांग, गर्भवती महिला व गंभीर बीमारियों से पीड़ित स्टाफ को भी कोई छूट नहीं मिलेगी। उन्हें भी स्कूलों में उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया गया है। 
पढ़ें पूरी खबर...    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed