फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A Woman Lieutenant Commit suicide in Ambala Cantt of Haryana

अंबाला: प्रताड़ना से तंग लेफ्टिनेंट सरकारी आवास में फांसी पर झूली, स्क्वाड्रन लीडर पति पर हत्या का केस 

Tue, 22 Jun 2021 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।  

विज्ञापन
A Woman Lieutenant Commit suicide in Ambala Cantt of Haryana
लेफ्टिनेंट साक्षी की शादी स्क्वाड्रन लीडर नवनीत कुमार से हुई थी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेसकोर्स अंबाला छावनी के सरकारी क्वार्टर नंबर 115/04 में रहने वाली लेफ्टिनेंट साक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने साक्षी के स्क्वाड्रन लीडर पति नवनीत कुमार, उसके ससुर चेतराम, सास लक्ष्मी और देवर मोहित शर्मा पर आईपीसी की धारा 304बी और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


29 वर्षीय साक्षी के भाई सौरभ ने बताया कि दहेज के लालच में आरोपियों ने मेरी बहन की हत्या की है। साक्षी दिल्ली की रहने वाली है और उसकी अंबाला भारतीय वायुसेना में तैनात स्क्वाड्रन लीडर नवनीत कुमार से शादी हुई थी। सौरभ ने बताया कि नवनीत मेरी बहन को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। पिछले साल दिसंबर माह में भी उसके साथ मारपीट की गई थी। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी डिलीट कर दी गई है। सौरभ ने बताया कि घटना वाली रात भी साक्षी ने फोन कर आपबीती बताई थी लेकिन इसके बाद जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक साक्षी की मौत हो चुकी थी।  कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed