{"_id":"616963f2cdb2e3019a48dae9","slug":"haryana-top-news-15-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बड़ी खबरें: पानीपत में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बड़ी खबरें: पानीपत में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या
Fri, 15 Oct 2021 04:51 PM IST
प्रमोद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 04:51 PM IST
सार
पानीपत में दशहरे के दिन बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 झुलस गए। पानीपत के गांव डाहर में हादसा हुआ, जहां हरिजन बस्ती में कुछ युवक खिलौनों का स्टाल लगा रहे थे। वहीं, सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड के साथ शव बंधा हुआ मिला।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी समय एक-एक पैसे के लिए तरसने वाली गांव भैणी अमीरपुर की रहने वाली सुनीता देवी आज हर सीजन में दो से ढाई लाख रुपये कमा रही है। घर की चहारदीवारी से निकलकर सुनीता ने पहले हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बाजरे से बने लड्डू से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने सीखे। इनके चर्चे संसद भवन तक हैं। इतना ही नहीं आज सुनीता 2000 महिलाओं के लिए आइकॉन तक बन चुकी हैं। सुनीता बताती हैं कि 9 साल पहले एकमात्र कमरे में सात सदस्य एक साथ रहते थे, लेकिन मैंने हार नही मानी और सेल्फ हेल्प ग्रुप से शुरुआत की। अपने साथ-साथ गांव की महिलाओं को व्यावसायिक काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। अन्य खबरें पढ़ें...
पानीपत में बड़ा हादसा: मातम में बदली दशहरे की खुशियां, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 3 झुलसे
पानीपत के गांव डाहर की हरिजन बस्ती में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे दशहरा पर्व पर खिलौनों की स्टाल लगाते वक्त बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने उपरोक्त हादसे के बाद जिला प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। हर साल की तरह इस साल भी गांव डाहर की हरिजन बस्ती में शुक्रवार सुबह 7 बजते ही खिलौनों की स्टाल लगाने वाले पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी ने अपनी-अपनी जगह चयनित की और साफ सफाई शुरू कर दी। जैसे ही गांव बाहर निवासी धर्मवीर पुत्र दिलबाग सिंह (30) ने अपनी स्टाल लगाने के लिए लोहे के पोल को खड़ा किया, तो वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया
हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर मारा गया है। उसे घसीटा भी गया है। मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द निवासी 35 वर्षीय लखबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह के तौर पर हुई है। वह तीन बेटियों का पिता था। फिलहाल उसकी पत्नी बेटियों सहित लखबीर से अलग रह रही है। पता लगा है कि लखबीर सिंह जब 6 माह का था तो हरनाम सिंह ने उसे गोद लिया था, जबकि रिश्ते में हरनाम सिंह उसके फूफा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
अंबाला: पाक खुफिया एजेंसियों ने भारतीय मोबाइल नंबर से लिंक की थी फेसबुक प्रोफाइल, पाकिस्तानी महिला एजेंट का था अकांउट
भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां व सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंट को साझा करने के आरोप में पकड़ा गया रोहित कुमार पाकिस्तान की शातिर चाल में फंस गया था। फेसबुक प्रोफाइल पर जिस पाकिस्तानी एजेंट युवती ने रोहित से दोस्ती की, दरअसल वह प्रोफाइल भारत के ही लोकल मोबाइल नंबर से लिंक था, जिसका अंदाजा रोहित को नहीं था। इस मामले में आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ अंबाला की शहजादपुर पुलिस ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। जवान रोहित कुमार मूल रूप से अंबाला के नारायणगढ़ स्थित कोड़वा गांव का रहने वाला है। इस वक्त उसकी तैनाती भोपाल की 68 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में है। पढ़ें विस्तृत खबर...
सोनीपत: सीजेएम पानीपत के गनमैन पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर सर्विस रिवॉल्वर और कैश लूटा
सोनीपत में लगातार बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वीरवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीजेएम पानीपत के गनमैन के साथ लूटपाट की। चाकू मारकर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश सिपाही प्रवीण से उसकी सर्विस रिवॉल्वर, कागजात और 2300 रुपये की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल को परिजनों ने सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां घायल सिपाही उपचारधीन है। घायल प्रवीन ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उसकी ड्यूटी पानीपत सीजेएम के गनमैन के तौर पर है।पढ़ें विस्तृत खबर...
उपलब्धि: एचएयू हिसार के वैज्ञानिकों ने खोजी बाजरे की नई बीमारी, अमेरिकन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसायटी ने दी मान्यता
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर नया कीर्तिमान बनाया है। वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजरे की नई बीमारी और इसके कारक जीवाणु क्लेबसिएला एरोजेंस की खोज की है। अब तक विश्व स्तर पर इस तरह की बाजरे की किसी बीमारी की खोज नहीं की गई है। वैज्ञानिकों ने इस रोग के प्रबंधन के कार्य शुरू कर दिए हैं। जल्द से जल्द आनुवांशिक स्तर पर प्रतिरोध स्रोत को खोजने की कोशिश करेंगे। पौधों में नई बीमारी को मान्यता देने वाली अमेरिकन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसायटी (एपीएस), यूएसए द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित जर्नल प्लांट डिजीज में वैज्ञानिकों की इस नई बीमारी की रिपोर्ट को प्रथम शोध रिपोर्ट के रूप में जर्नल में स्वीकार कर मान्यता दी गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...