फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 08 September 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: कैथल में फायरिंग में एक की मौत और करनाल में किसानों का धरना जारी

Wed, 08 Sep 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 05:00 PM IST
सार

नवंबर 2020 में जैसे किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर धरना देते हुए डेरा जमाया था। वैसे ही सोमवार रात से किसान करनाल के लघु सचिवालय के बाहर डट गए हैं। किसानों पर लाठी चलाने का आदेश देने वाले एसडीएम पर कार्रवाई की मांग कर रहे किसान मांगें न पूरी होने पर पक्के मोर्चे की तैयारी में हैं।  

विज्ञापन
Haryana Top News 08 September 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खन्ना के एसएसपी को आदेश जारी करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जोड़े में से कोई एक पहले से शादीशुदा है तो भी उन्हें सुरक्षा से इनकार नहीं किया जा सकता है। संविधान जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा का अधिकार देता है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


किसान महापंचायत: करनाल में धरनास्थल पर लगे टेंट, प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बैठक शुरू

28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को करनाल में किसानों की महापंचायत हुई। इसके बाद प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने लघु सचिवालय का घेराव किया। रात भर किसानों का धरना जारी रहा।  अब प्रशासन के साथ किसानों की बैठक दोबारा शुरू हो गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


कैथल: कार सेवा की प्रधानी के विवाद में गुरुद्वारा परिसर में फायरिंग, एक की मौत, मौके से कई हथियार बरामद
कैथल में कार सेवा की प्रधानी को लेकर नीमसाहिब गुरुद्वारा परिसर में हुए विवाद में बुधवार दोपहर फायरिंग हो गई। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। तीन घायल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान महापंचायत: पक्के मोर्चे की तैयारी में अन्नदाता, धरनास्थल पर लगे टेंट, लगातार चल रहा लंगर
नवंबर 2020 में जैसे किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर धरना देते हुए डेरा जमाया था। वैसे ही सोमवार रात से किसान करनाल के लघु सचिवालय के बाहर डट गए हैं। किसानों पर लाठी चलाने का आदेश देने वाले एसडीएम पर कार्रवाई की मांग कर रहे किसान मांगें न पूरी होने पर पक्के मोर्चे की तैयारी में हैं।  पढ़ें विस्तृत खबर...

करनाल में महापड़ाव: फुटपाथ पर जवानों और सड़क पर किसानों ने किया विश्राम, लोगों को सताने लगी ये चिंता 
दिनभर के हंगामे के बाद रात को लघु सचिवालय के बाहर ही धरने पर ही किसानों और जवानों ने विश्राम किया। सड़क के बीच में बिछी दरियों पर किसान लेटे रहे। वहीं बाहर फुटपाथ पर आरएएफ और पुलिस के जवान तथा सचिवालय के अंदर बीएसएफ के जवानों ने विश्राम किया। हालांकि जवानों ने बारी-बारी से ड्यूटी भी निभाई। पढ़ें विस्तृत खबर...


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा: विवाहित होकर भी किसी अन्य के साथ सहमति संबंध में रहना अपराध नहीं
प्रेमी जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खन्ना के एसएसपी को आदेश जारी करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जोड़े में से कोई एक पहले से शादीशुदा है तो भी उन्हें सुरक्षा से इनकार नहीं किया जा सकता है। संविधान जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा का अधिकार देता है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed