फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 08 August 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: 23 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन और नीरज चोपड़ा की जीत पर जश्न जारी

Sun, 08 Aug 2021 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Aug 2021 05:16 PM IST
सार

किसान आंदोलन में नेताओं के बीच मतभेद होने लगा है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंजाब से आई जत्थेबंदियों के कई पदाधिकारी उनसे और उनसे जुड़े लोगों से भेदभाव कर रहे हैं। ऐसे में उनके गुट ने शनिवार को बैठक कर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठकों में शामिल न होने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
Haryana Top News 08 August 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी गई है। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का सिंथेटिक ट्रैक नीरज चोपड़ा के सुनहरे सफर का गवाह है। यहां दौड़ लगाते समय नीरज को नहीं पता था कि एक दिन यह ट्रैक उन्हें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण तक पहुंचा देगा। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन

 
नाइट कर्फ्यू हटा लॉकडाउन दो सप्ताह और बढ़ाया, अब 23 अगस्त तक रहेगी पाबंदी
महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ा दी गई है। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार अब 23 अगस्त 2021 की सुबह 5 बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


भाटला सामाजिक बहिष्कार मामला: पुलिस ने जिन आरोपियों को दी थी क्लीन चीट, कोर्ट ने जारी किए उनके अरेस्ट वारंट
हांसी उपमंडल के बहुचर्चित भाटला सामाजिक बहिष्कार के मामले में जिन आरोपियों को पुलिस ने अपनी जांच में क्लीन चिट दी थी, उन्हीं छह आरोपियों के खिलाफ हिसार की स्पेशल कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिए हैं। एसपी के मार्फत अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

किसान आंदोलन में फूट: चढूनी गुट ने किया संयुक्त किसान मोर्चा की बैठकों का बॉयकाट, भेदभाव का लगाया आरोप 
किसान आंदोलन में नेताओं के बीच मतभेद होने लगा है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंजाब से आई जत्थेबंदियों के कई पदाधिकारी उनसे और उनसे जुड़े लोगों से भेदभाव कर रहे हैं। ऐसे में उनके गुट ने शनिवार को बैठक कर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठकों में शामिल न होने का फैसला किया है।  

पढ़ें विस्तृत खबर...
 
ओलंपिक में स्वर्णिम सफलता: चाचा के डर ने पहुंचाया था ग्राउंड तक, अब ओलंपिक से सोना ले आए नीरज
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का सिंथेटिक ट्रैक नीरज चोपड़ा के सुनहरे सफर का गवाह है। यहां दौड़ लगाते समय नीरज को नहीं पता था कि एक दिन यह ट्रैक उन्हें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण तक पहुंचा देगा। यहीं से धीरे-धीरे खेल में उनका रुझान बढ़ा और 10 साल के अथक प्रयास के बाद उन्हें शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में सफलता मिली।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

नीरज चोपड़ा: जिस खेल में बेटा बना स्वर्ण पदक विजेता, उसके बारे में पिता को नहीं था पता, पहली बार देखा लाइव मैच
नीरज रोज स्टेडियम में जाता था, भाला फेंकते हुए वीडियो रिकार्ड करता था और फिर मुझे आकर दिखाता था। उन्हें अब पता लगा कि उस भाले का भार कितना था। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि जब नीरज 10 साल पहले वजन कम करने गया था तो शुरुआत में उससे सारे गेम खिलवाए जाते थे, जिसमें से एक जैवलिन भी था।  
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed