फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 06 August 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खोला खजाना और हरियाणा मॉडल अपनाएगी थाईलैंड सरकार

Fri, 06 Aug 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 05:06 PM IST
सार

हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक में गोल्ड मैडल के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि दे रही है। इसी प्रकार सिल्वर मेडल के लिए चार करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल के लिए ढाई करोड़ की राशि का प्रावधान है। पहली बार चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भी प्रोत्साहन के तौर पर इनाम देने की घोषणा की गई है।  

विज्ञापन
Haryana Top News 06 August 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना संक्रमण इस समय काफी फैला हुआ है। इसे देखते हुए थाईलैंड सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए वह हरियाणा मॉडल अपनाना चाहते हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया कि ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को सरकार 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। पढ़ें अन्य खबरें
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने खोला खजाना: अब ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी मिलेगा इनाम
हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक में गोल्ड मैडल के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि दे रही है। इसी प्रकार सिल्वर मेडल के लिए चार करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल के लिए ढाई करोड़ की राशि का प्रावधान है। पहली बार चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भी प्रोत्साहन के तौर पर इनाम देने की घोषणा की गई है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की सभी खिलाड़ियों को मिलेंगे 50-50 लाख, सीएम ने किया एलान
भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में कांस्य पदक नहीं जीत पाई, लेकिन उनके प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया। टीम के शानदार खेल से प्रभावित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया कि ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को सरकार 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पंचकूला: सेक्टर 5 थाने पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज, थाना प्रभारी समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड 
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को अचानक पंचकूला के सेक्टर 5 थाने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने के सारे रिकॉर्ड को चेक किया और साथ में ड्यूटी पर मौजूद थाना प्रभारी ललित शर्मा को फटकार लगाई और उन्हें सस्पेंड कर दिया। कौन-कौन कर्मचारी कहां पर तैनात है, विज ने उसकी भी जांच की। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा मॉडल अपनाएगी थाईलैंड सरकार, सरकार को पत्र लिखा, 21 अगस्त को होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना संक्रमण इस समय काफी फैला हुआ है। इसे देखते हुए थाईलैंड सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए वह हरियाणा मॉडल अपनाना चाहते हैं। उसके लिए आगामी 21 अगस्त को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई है जिसमें हरियाणा के डॉक्टर, अधिकारी और थाईलैंड के डॉक्टर, अधिकारी शामिल होंगे।

पढ़ें विस्तृत खबर... 

Savita Punia: हार से मायूस सविता पूनिया का पिता ने बढ़ाया हौसला, कहा-अच्छी रिदम से साथ खेली टीम 
टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में शुक्रवार को ब्रिटेन से मिली हार के बाद महिला हॉकी खिलाड़ियों के घरों में मायूसी छाई हुई है। हालांकि परिजन अपनी बेटियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया का कहना है कि ओलंपिक में जाने के बाद टीम अच्छी रिदम के साथ खेली है। पढ़ें विस्तृत खबर...
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed