कोरोना से जंग: हरियाणा मॉडल अपनाएगी थाईलैंड सरकार, सरकार को पत्र लिखा, 21 अगस्त को होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
अनिल विज ने कहा कि महबूबा मुफ्ती अनुच्छेद 370 वापस लगने के सपने लेते-लेते ही चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हट गई है और यह वास्तविकता है, वे अगर आंखें खोलें, तो उन्हें भी नजर आ जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना संक्रमण इस समय काफी फैला हुआ है। इसे देखते हुए थाईलैंड सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए वह हरियाणा मॉडल अपनाना चाहते हैं। उसके लिए आगामी 21 अगस्त को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई है जिसमें हरियाणा के डॉक्टर, अधिकारी और थाईलैंड के डॉक्टर, अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा के डॉक्टर और अधिकारी अपने अनुभवों को सांझा करेंगे।
विज ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक भारती अरोड़ा के त्यागपत्र की फाइल उनके पास आई थी। मैंने उस पर लिखा है कि भारती अरोड़ा हरियाणा पुलिस की एक बेहतरीन अधिकारी हैं। हरियाणा पुलिस का गर्व और मान हैं, इसलिए उनको अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहना चाहिए।
तिरंगा हमारा जान से प्यारा है
महबूबा मुफ्ती पर कटाक्ष करते हुए विज ने कहा कि महबूबा मुफ्ती अनुच्छेद 370 वापस लगने के सपने लेते-लेते ही चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हट गई है और यह वास्तविकता है, वे अगर आंखें खोलें, तो उन्हें भी नजर आ जाएगा। विज ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने की खुशियां सारे कश्मीर में मनाई गई और सारे हिंदुस्तान में भी मनाई गई।
तिरंगा फहराने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह कुछ कमजर्फ लोग हैं जो तिरंगा के बारे में इस प्रकार की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा जान से प्यारा है, हम इसके बारे में कोई भी अपमानित भाषा सुन नहीं सकते। विज ने यह भी कहा कि हम इस बात की जांच कराएंगे कि क्या इसमें कोई कार्रवाई हो सकती है। यदि होगी तो इस पर कार्रवाई भी करवाएंगे।
म्हारी छोरियां टोक्यो में डट कै लड़ी
टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों पर विज ने अपने अंदाज में कहा कि म्हारी छोरियां टोक्यो में डट कै लड़ी, इब जीतो या हारो, यूं तो मैच में होया ही करै है, खूब लड़ी मर्दानी वे तो झांसी वाली रानी थी। विपक्ष के बारे में विज ने कहा कि इनका काम सदा मांगना है। यह करते तो कुछ भी नहीं है। जब इनकी सरकार थी, तब एशियाड के जो खिलाड़ी जीते थे उनको इनाम दिए बगैर यह छोड़कर भाग गए, उनको भी इनाम हमने आकर दिए। आज ओलंपिक विजेता खिलाड़ी को गोल्ड मैडल के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि उनके द्वारा ही करवाई गई है। इसी प्रकार सिल्वर मेडल के लिए चार करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल के लिए ढाई करोड़ की राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाती है।
उन्होंने कहा कि पहले तो अवार्ड लेने में खिलाड़ियों की चप्पलें घिस जाती थीं लेकिन रियो ओलंपिक में विजेता खिलाड़ी साक्षी मलिक को हिंदुस्तान की धरती पर पैर रखते ही ढाई करोड़ रुपये का चेक सौंप दिया गया था। विज ने कहा कि यह विपक्ष के लोग हमारा क्या मुकाबला करेंगे। हमारी सरकार ऐसे विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देने और प्लाट देने का काम भी करती है। उन्होंने कहा कि हमने सबको दिया है और जो जीत कर आ रहे हैं, उनको भी देंगे।