{"_id":"60e2dfe29546ab4bab5cba01","slug":"haryana-top-news-05-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: राहत के साथ बढ़ा लॉकडाउन और दीवानगी में युवक ने टांगें कटवाई.... पढ़ें पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: राहत के साथ बढ़ा लॉकडाउन और दीवानगी में युवक ने टांगें कटवाई.... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Mon, 05 Jul 2021 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:10 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने 12 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने कुछ रियायतें भी दी हैं। हरियाणा में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। इसके लिए समय सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक का निर्धारित किया है। वहीं मॉल्स सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की बेरुखी से हरियाणा में गहराये बिजली संकट के कारण धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। रोपाई का आधा सीजन बीत जाने के बाद भी राज्य में अभी तक दो लाख हेक्टेयर में ही धान की रोपाई हो पाई है। वहीं पानीपत में शराब के नशे में लड़ाई के बाद एक युवक ने वीडियो कॉल पर ही प्रेमिका को दिखाने के लिए ट्रेन के नीचे अपनी दोनों टांगें कटवा लीं। पढ़ें पांच बड़ी खबरें...
नकली रेमडेसिविर बेचने का मामला: 25 करोड़ में बेचे गए 2.64 लाख के दस हजार इंजेक्शन, हर कदम पर यूं बढ़े दाम
एंटीबायोटिक इंजेक्शन की शीशी पर रेमडेसिविर का नकली स्टीकर चिपकाकर बेचने के आरोपियों ने कोरोना काल की आपदा को अपने लिए अवसर में बदला। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर महज 2.64 लाख रुपये कीमत के 10 हजार एंटीबायोटिक इंजेक्शन से हरियाणा में करीब 25 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हरियाणा : मानसून की बेरुखी से बढ़ी बिजली खपत, दो लाख हेक्टेयर में ही हो पाई धान रोपाई
मानसून की बेरुखी से हरियाणा में गहराये बिजली संकट के कारण धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। रोपाई का आधा सीजन बीत जाने के बाद भी राज्य में अभी तक दो लाख हेक्टेयर में ही धान की रोपाई हो पाई है। बिजली निगम जहां कृषि के लिए 8 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है वहीं किसान सिर्फ चार से छह घंटे ही बिजली मिलने की बात कह रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना संक्रमण: हरियाणा में राहत के साथ 12 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, पढ़ें- क्या-क्या खुलेगा
हरियाणा सरकार ने 12 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने कुछ रियायतें भी दी हैं। हरियाणा में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। इसके लिए समय सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक का निर्धारित किया है। वहीं मॉल्स सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
राकेश टिकैत के बोल: सरकार को न चार लाख ट्रैक्टर भूलेंगे, न ही 26 जनवरी की तारीख, अब 25 लाख ट्रैक्टर आएंगे
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार कान खोल कर सुन ले, चार लाख ट्रैक्टर दिल्ली गए थे। वे अफगानिस्तान के नहीं थे, सारे हिंदुस्तान के ही थे। अगर जरूरत पड़ी तो किसान फिर दिल्ली जाएंगे। टिकैत रविवार को आईएमटी चौक के पास किसान आंदोलन के समर्थन में चल रहे महिलाओं के पिंक धरने को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर...
ये कैसा प्रेम: वीडियो कॉल पर हुई गर्लफ्रेंड से लड़ाई, नशे में युवक ने ट्रेन से कटवाई दोनों टांगें
पानीपत में शराब के नशे में अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहे युवक की किसी बात को लेकर प्रेमिका से तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ गई कि युवक प्रेमिका को गालियां देने लगा। इसके बाद वीडियो कॉल पर ही प्रेमिका को दिखाने के लिए ट्रेन के नीचे अपनी दोनों टांगें कटवा लीं।