फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 02 April 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश विजिलेंस में होगी सीबीआई की एंट्री, चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार के दावे पर भड़के विज

Sat, 02 Apr 2022 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्ट, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्ट, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 06:33 PM IST
सार

चंडीगढ़ को पंजाब को देने के पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है ये 'बच्चा पार्टी' है इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन
Haryana Top News 02 April 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित हरियाणा ट्रेडर्ज वेलफेयर बोर्ड की मदद के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों में व्यापारियों की सलाहकार समितियों का गठन किया है। प्रत्येक कमेटी का एक अध्यक्ष और 11 सदस्य होंगे। झज्जर जिले की कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहादुरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता को सौंपी गई है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


चंडीगढ़ पर दावेदारी: पंजाब सरकार के दावे पर भड़के अनिल विज, कहा-बच्चा पार्टी को मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं
चंडीगढ़ को पंजाब को देने के पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने निशाना साधा है। विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है ये 'बच्चा पार्टी' है इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ एसवाईएल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा किसी एक का नहीं। विज ने कहा कि अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी। विस्तृत खबर पढ़ें...
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर वार: हरियाणा विजिलेंस में होगी सीबीआई की एंट्री, चार अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाएगी सरकार
हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो में 15 दिन के भीतर सीबीआई के चार वरिष्ठ अधिकारियों की एंट्री हो जाएगी। एक अधिकारी की ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति की मंजूरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही दे चुके हैं। तीन अन्य अधिकारियों को लाने की अनुमति गुरुवार को दी गई है। यह अधिकारी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी होंगे, जो कि एक करोड़ तक के भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने में सक्षम होंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से मामलों की जांच प्रभावी ढंग से होगी और भ्रष्टाचार पर करारी चोट करने का मौका मिलेगा। विस्तृत खबर पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी तय, एक भी लड़की सरकारी स्कूल न छोड़े, इसलिए गली-गली जाएंगे शिक्षक
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग छठी और नौवीं कक्षा में लड़कियों के सरकारी स्कूलों को छोड़ने पर सतर्क हो गया है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी तय कर दी गई है कि एक भी लड़की स्कूल छोड़कर घर न बैठे, न ही सरकारी से निजी स्कूलों में दाखिला ले। मुख्य शिक्षकों, मौलिक मुख्याध्यापकों को आसपास के सरकारी स्कूल में उन्हें अगली कक्षा में दाखिला दिलाना ही होगा। 11वीं कक्षा के दाखिलों पर सरकार का विशेष ध्यान है, गली-गली और गांव-गांव शिक्षकों को भेजा जाएगा। विस्तृत खबर पढ़ें...

हरियाणा: रोहतक पुलिस को 16 साल बाद मिली कामयाबी, चौहरा हत्याकांड के आरोपी तीन सगे भाई मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
डेढ़ दशक पहले हरियाणा के रोहतक जिले के शिमली गांव में हुए चौहरा हत्याकांड के तीन आरोपियों को एसटीएफ ने मध्यप्रदेश के नीमच से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों सगे भाई बहादुर सिंह, सतपाल व धर्मपाल सीआरपीएफ में कार्यरत रहे हैं। बहादुर सिंह व सतपाल वारदात के समय रिटायर हो चुके थे, जबकि धर्मपाल ड्यूटी से गैर हाजिर हो गया था। विस्तृत खबर पढ़ें...


सोनीपत: महिला ने दुष्कर्म व नकदी छीनने का लगाया आरोप, व्यक्ति ने जहर निगलकर आत्महत्या का किया प्रयास
हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने, नकदी, चेन व कागजात छीनने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी उसका साथ दिया। जब मामले का पता व्यक्ति को लगा तो उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। विस्तृत खबर पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed