फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 01 February 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: एचएयू के कैलेंडेर विवाद पर टिकैत ने दी प्रतिक्रिया, भिवानी में शराब ठेकेदार पर फायरिंग

Tue, 01 Feb 2022 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा जो अब किसानों के आदर्श और हमारे पूर्वजों का अपमान कर रहे हो।

विज्ञापन
Haryana Top News 01 February 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंसान और कुत्तों के बीच प्रेम के कई उदाहरण समाज में देखे और सुने जाते हैं। ऐसी कई कहानियां रुपहले परदे पर भी उतारी जा चुकी हैं। इसी प्रकार के एक प्रेम की कहानी हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बबैल निवासी महाबीर सिंह और उनके परिवार में भी देखने को मिली। उनके पालतू कुत्ते शेरू की मौत के बाद रविवार को उसकी सत्रहवीं का भोज आयोजित किया गया। इससे पूर्व हवन और पूजन की रस्म भी अदा की। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


भिवानी: ऑफिस में घुसकर शराब ठेकेदार पर चलाई गोली, इंस्टाग्राम पर हुई थी कहासुनी

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव मिताथल-धनाना मार्ग स्थित ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने शराब ठेकेदार पर गोली चला दी। जिस समय गोली चली, उस समय कार्यालय में शराब ठेकेदार के साथ दो और साथी मौजूद थे। आरोपी स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन

हरियाणा: कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की फोटो हटाने पर भड़के टिकैत, कहा-700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा
हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। किसान संगठनों ने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के इस फैसले पर रोष जताया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा जो अब किसानों के आदर्श और हमारे पूर्वजों का अपमान कर रहे हो। कैलेंडर से हटा देना न सिर्फ चौधरी चरण सिंह जी का अपमान है, बल्कि देश के हर किसान के आत्मसम्मान पर आत्मघात है। हालांकि सोमवार देर रात ही नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है जिसमें चौधरी चरण सिंह की तस्वीर को भी जगह दी गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: एमएसएमई के लिए उद्यमियों को मिले सस्ती जमीन, राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन ने वित्त मंत्री से किया आग्रह

हरियाणा के उद्यमियों ने केंद्रीय बजट में एमएसएमई के लिए सस्ती जमीन के प्रावधान की मांग की है। साथ ही नियमों का सरलीकरण करने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि एमएसएमई में सुधार सहित भारतीय लघु एवं मझले उद्योगों व खुदरा व्यापार के उत्थान के लिए बजट में क्रांतिकारी कदम उठाने की आवश्यकता है। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगार गिरफ्तार, विदेश भागने के लिए जा रहे थे दिल्ली एयरपोर्ट

हरियाणा के सोनीपत में जीटी रोड पर गन्नौर व मुरथल के बीच से सोनीपत पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पति-पत्नी व उनका तीसरा साथी शामिल हैं। रवि व वरिंद्र दीप कौर (दंपती) पंजाब के तरनतारन और उनका साथी कणभ चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। आरोपी पाकिस्तान में आतंकी संगठन के संपर्क में थे। पढ़ें विस्तृत खबर...


कुरुक्षेत्र: घर से खेलने के लिए निकली थी सात साल की दिव्यांशी, साढ़े सात घंटे बाद पानी की टंकी से मिला शव

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सात साल की दिव्यांशी का शव उसके लापता होने के साढ़े सात घंटे बाद रविवार की रात डेढ़ बजे उसी की कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बनी पानी की टंकी से बरामद हुआ। दिव्यांशी शाम 5 बजे घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। शाम साथ उसके लापता होने की सूचना उसके पिता कमल किशोर से पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed