फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firing on a liquor contractor in Bhiwani of Haryana

भिवानी: ऑफिस में घुसकर शराब ठेकेदार पर चलाई गोली, इंस्टाग्राम पर हुई थी कहासुनी

Tue, 01 Feb 2022 03:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 03:10 PM IST
सार

पिस्टल बट से सिर पर भी हमला किया गया। गाड़ी में सवार होकर तीन आरोपी फरार हो गए। मिताथल-धनाना मार्ग पर शराब ठेकेदार के ऑफिस में वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Firing on a liquor contractor in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव गांव मिताथल-धनाना मार्ग स्थित ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने शराब ठेकेदार पर गोली चला दी। जिस समय गोली चली, उस समय कार्यालय में शराब ठेकेदार के साथ दो और साथी मौजूद थे। आरोपी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने शराब ठेकेदार के सिर में भी पिस्टल बट से हमला किया। गंभीर रूप से घायल शराब ठेकेदार को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं वारदात की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


गांव मिताथल निवासी शराब ठेकेदार मोनू ने बताया कि गांव में ही उनके शराब ठेके हैं। उसके साथ गांव का ही 24 वर्षीय सुमित भी शराब ठेके में हिस्सेदार है। मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे उनके मिताथल-धनाना मार्ग स्थित आफिस में अमित, राहुल और सुमित बैठे हुए थे। इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर तीन हथियार बंद युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपियों ने सुमित पर गोली चला दी। आरोपियों ने तीन फायर किए। जिसमें एक फायर बाएं पैर पर घुटने से ऊपर गोली छूते हुए निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने सुमित को पकड़कर ऑफिस से बाहर घसीटा और फिर उसके सिर में पिस्टल बट से हमला कर दिया। कार्यालय में मौजूद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी हथियार लहराते हुए गाड़ी में सवार होकर भाग गए। शराब ठेकेदार ने बताया कि तीनों आरोपी गांव के ही हैं। जिनमें नंदा उर्फ वीरेंद्र, पवन उर्फ मोंटी, सतीश जेलर के नाम शामिल हैं। इन तीनों ने करीब चार माह पहले भी उनके शराब ठेके पर झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोली लगने से घायल शराब ठेकेदार सुमित ने बताया कि दो दिन पहले उसके इंस्टाग्राम पर किसी ने मैसेज भेजा था। उसने पूछा कि ये मैसेज किसने भेजा है तो जवाब में लिखा था कि ये मैसेज तेरे जीजा ने भेजा है। इसी बात को लेकर फोन पर कहासुनी हो गई थी।

जिसके बाद आरोपियों ने उसके शराब ठेके के ऑफिस में घुसकर उस पर गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमित की हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं मामले की सूचना भी सदर पुलिस को दी है।

गांव मिताथल में शराब ठेके के ऑफिस में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मेरी टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।  -भूषण, इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी (सदर पुलिस थाना भिवानी)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed