फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmer Leader Rakesh Tikait comments on Chaudhary Charan Singh Agricultural University Calander controvery

हरियाणा: कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की फोटो हटाने पर भड़के टिकैत, कहा-700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा

Tue, 01 Feb 2022 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 12:04 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हर वर्ष कैलेंडर छापता है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित होता था। इस बार कैलेंडर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित नहीं किया गया।

विज्ञापन
Farmer Leader Rakesh Tikait comments on Chaudhary Charan Singh Agricultural University Calander controvery
राकेश टिकैत - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। किसान संगठनों ने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के इस फैसले पर रोष जताया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा जो अब किसानों के आदर्श और हमारे पूर्वजों का अपमान कर रहे हो। कैलेंडर से हटा देना न सिर्फ चौधरी चरण सिंह जी का अपमान है, बल्कि देश के हर किसान के आत्मसम्मान पर आत्मघात है। हालांकि सोमवार देर रात ही नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है जिसमें चौधरी चरण सिंह की तस्वीर को भी जगह दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हर वर्ष कैलेंडर छापता है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित होता था। इस बार कैलेंडर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित नहीं किया गया। सोमवार को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद किसान संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्व पीएम का अपमान है। इस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री का फोटो हटाया जाना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने भी साधा निशाना

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की फोटो गायब कर दी गई है। इससे पहले जीजेयू विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ऑडिटोरियम से उनकी ही फोटो हटवाई गई थी। भाजपा-जजपा सरकार मे हो रहा ऐसा आचरण आखिर कौन सी राजनीति का हिस्सा है।


किसान संगठन इस मुद्दे को लेकर आज कुलपति प्रो. बीआर कांबोज से मिलेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मौके पर ही कैंलेंडर में बदलाव करने के आदेश नहीं दिए गए तो वह अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed